• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live : आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live : आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता


UP News and Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी और ताजा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज18 के साथ. बहराइच में 25 हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ में बदमाश घायल हुआ, वहीं सहारनपुर में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा पर निशाना साधते हुए किसानों से अपने असली हितैषी को पहचानने की अपील की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी बहुमत से वापसी का दावा किया है. अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ की जिम्मेदारियों और पदभार ग्रहण को लेकर आज अहम बैठक होगी. इसके अलावा बरेली में प्रेम विवाह से नाराज होकर बहन के पति की हत्या करने वाले आरोपी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है.

September 4, 202607:53 IST

लखनऊ यूनिवर्सिटी पहुंचे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका, छात्रों से शिक्षा-रोजगार पर चर्चा

लखनऊ विश्वविद्यालय में CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका पहुंचे, जहां सैकड़ों छात्रों ने उनसे मुलाकात की. छात्र नेता महेंद्र यादव की मौजूदगी में शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. छात्रों ने बढ़ती फीस, रोजगार के सीमित अवसर और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता का मुद्दा उठाया.

 

September 4, 202607:21 IST

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े प्रशासनिक बदलाव, नए CEO-ट्रेज़रर ने संभाली जिम्मेदारी

अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े प्रशासनिक बदलाव हुए हैं. नए CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा और ट्रेज़रर महेश भागचंदका अयोध्या पहुंचे. महासचिव गोविंद देव गिरी ने दोनों नए पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मंदिर परिसर व वर्कशॉप का दौरा कराया. गोविंद देव गिरी ने कहा कि चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद जनता का विश्वास बहाल करना ट्रस्ट की पहली प्राथमिकता है. के. परासरन के मार्गदर्शन में ट्रस्ट की व्यवस्था को नया संवैधानिक स्वरूप देने की तैयारी है. वहीं राम मंदिर में भक्ति गीत और पद-गान की नई परंपरा शुरू करने के साथ जन्माष्टमी की तैयारियां भी की जा रही हैं. नए ट्रेज़रर ने जिम्मेदारी संभालते ही लंबित बिलों को क्लियर कराया.

 

September 4, 202607:07 IST

अलीगढ़ में 2 KM लंबे जाम ने ली मासूम की जान

अलीगढ़ में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है. एक पिता अपनी तेज बुखार से बीमार बेटी को घर से लेकर अस्पताल के लिए निकला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से ठीक पहले 2 किमी लंबा जाम लगा था. तेज बुखार से दम तोड़ती बेटी के इलाज की आस में पिता जाम में फंसा रहा. सड़क पर लगे जाम ने आखिर में उसकी बेटी की जान ले ली. तेज बुखार से पीड़ित मासूम बच्ची ने अपने चाचा की गोद में दम तोड़ दिया. लेकिन परिजन को आस थी कि डॉक्टर बचा लेंगे, लेकिन सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था को कोस रहे है.वही अलीगढ़ पुलिस ने घटना को भ्रामक बताया है.

September 4, 202606:42 IST

मंदिर ट्रस्ट के सीईओ के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा के पदभार संभालने को लेकर शुक्रवार को चर्चा और अंतिम निर्णय लिया जाएगा. ट्रस्ट के महासचिव गोविंद देव गिरि ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि ट्रस्ट अपने मूल संविधान या नीति में बदलाव किए बिना ट्रस्ट के कानूनी दस्तावेज में मौजूद अस्पष्टताओं और कमियों को दूर करने पर भी विचार कर रहा है. ट्रस्ट शुक्रवार को मिश्रा के साथ बैठक करके उनके पद संभालने की तारीख और जिम्मेदारियों को तय करेगा और उनसे जल्द से जल्द काम शुरू करने का अनुरोध करेगा. आज हमारी बैठक परिचय के लिए थी. नवनियुक्त सीईओ को काम की जानकारी होनी चाहिए और हमें भी उनके काम करने के तरीके को समझना चाहिए. यही इसका मकसद था. उन्होंने कहा, ‘जहां तक पद संभालने की बात है तो हम शुक्रवार को उनके साथ बैठकर इसे तय करेंगे. हम उनसे जल्द से जल्द काम शुरू करने का अनुरोध करेंगे.’ ट्रस्ट के बोर्ड द्वारा सीईओ नियुक्त किए गए मिश्रा बृहस्पतिवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंचे और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ बैठकें कीं. गिरि ने बताया कि नए कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका भी अयोध्या पहुंच गए हैं और उन्होंने ट्रस्ट का काम संभाल लिया है.

September 4, 202606:18 IST

भाजपा 2027 के उप्र विधानसभा चुनाव के बाद ‘भारी बहुमत’ के साथ सत्ता में लौटेगी : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल-इंजन’ सरकार साल 2027 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करके भारी बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी. उन्होंने ‘आज तक पंचायत’ कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ‘भारी बहुमत’ से जीत की भविष्यवाणी की और कहा कि उनकी सरकार के कल्याणकारी एवं विकास कार्यक्रमों के लाभार्थी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करेंगे.उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले भी ऐसी ही भविष्यवाणी की थी. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार की योजनाओं का फायदा उठाने वाले युवा, महिलाएं, किसान और दलित भाजपा को वोट देंगे.

September 4, 202606:01 IST

प्रेम विवाह से नाराज होकर बहन के पति की हत्या करने वाले व्यक्ति को उम्रकैद

बरेली की अदालत ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को प्रेम विवाह से नाराजगी के कारण अपनी बहन के पति की हत्या करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमृता शुक्ला ने मुजरिम करार दिये गये सईद खान को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, बारादरी थाना क्षेत्र के हाजीपुर निवासी जाकिर अहमद ने लगभग 15 साल पहले बेबी नामक युवती से उसके परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी. सूत्रों ने बताया कि युवती का भाई सईद इस शादी से खुश नहीं था और अभियोजन पक्ष के अनुसार उसने पांच मई 2024 को जाकिर पर चाकू से हमला कर दिया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

September 4, 202605:46 IST

मथुरा में दरोगा ने माथे पर गोली मारकर जान दी

मथुरा में तैनात एक दरोगा ने गुरुवार दोपहर खुद को गोली मारकर जान दे दी. उनका शव गोकुल बैराज के पास यमुना नदी किनारे वर्दी में मिला. पास में उनकी सर्विस पिस्टल पड़ी थी. सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। शव का पोस्टमॉर्टम कराया. दरोगा की शिनाख्त पंकज कुमार (31) के रूप में हुई. वे मथुरा एसपी ट्रैफिक के पेशकार थे. 30 जून 2019 को नौकरी जॉइन की थी. पंकज की पत्नी दीप्ति सिपाही हैं. इस वक्त उनकी तैनाती मथुरा सदर थाने में है.

September 4, 202605:45 IST

किसानों को अपना असली हितैषी पहचानने की जरूरत : जयंत

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के लोग अब किसानों और खेती का विरोध करते-करते अब पार्टी संस्थापक चौधरी अजित सिंह का भी विरोध करने लगे हैं. किसानों को यह पहचानने की जरूरत है कि उनका असल हितैषी कौन है. वह सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर इण्टर कालेज परिसर मे स्वाभिमान रैली को संबोधित कर रहे थे.

 

September 4, 202605:43 IST

आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं. इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में बड़ा दांव खेल दिया है. वह ‘कान्हा भक्ति स्तम्भ मार्ग’ का भ्रमण और अवलोकन करेंगे. 4 सितंबर को सीएम श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन और गो पूजन करेंगे. सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर मथुरा में तैयारियां पूरी की जा रही हैं.

September 4, 202605:41 IST

फरार इनामियां बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़

बहराइच जिले में आज दूसरे दिन भी पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस ने 25000 के इनामियां फरार बदमाश जो नेपाल भागने से पहले दबोच लिया घायल बदमाश का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है बताया जा रहा है कि कल पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें फुल्ली उर्फ तूफान गोली लगने से घायल हो गया था जबकि उसका दूसरा साथी असलम मौके से फरार हो गया था असलम उर्फ साहिल के ऊपर 25000 का इनाम घोषित किया गया था आज देर रात असलम बहराइच की सरहद पार करके नेपाल भाग रहा था तभी पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार नानपारा ,मोतीपुर और मटेरा सहित तीन थाने की पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नानपारा नेपालगंज हाईवे पर सरयू नहर के पास अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया, पुलिस से घिरता देख असलम ने नानपारा पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी. नानपारा पुलिस और एसओजी टीम की तरफ से की गई जवाबी कार्रवाई में असलम के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. 25 हज़ार का इनामिया असलम के पास से 315 बोर का तमंचा कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है.

 



Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हॉकी विश्व कप में एक बार फिर इतिहास रचने से चूका भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा झटका, Hockey Hindi News

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में पांच सितंबर को होंगे जिला स्तरीय खेल ट्रायल

Next Post

सोनभद्र. सोनभद्र में पांच सितंबर को होंगे जिला स्तरीय खेल ट्रायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement