• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हॉकी विश्व कप में एक बार फिर इतिहास रचने से चूका भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा झटका, Hockey Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in खेल
0
हॉकी विश्व कप में एक बार फिर इतिहास रचने से चूका भारत, सेमीफाइनल की उम्मीदों को लगा झटका, Hockey Hindi News


हॉकी विश्व कप 2026 में भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई है। वर्ल्ड कप के अब तक के 50 से अधिक वर्षों के इतिहास में कभी भी टीम इंडिया ने नीदरलैंड को शिकस्त नहीं दी थी। ऐसे में उन्हें पहली बार हराने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। मेजबान टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की है।

शनिवार को एम्स्टेलवीन में खेले गए एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 दूसरे चरण के मुकाबले में भारतीय टीम इतिहास रचने से चूक गई है। विश्व कप के अब तक के 50 से अधिक वर्षों के इतिहास में टीम इंडिया ने कभी भी नीदरलैंड को शिकस्त नहीं दी थी। ऐसे में उन्हें पहली बार हराने और इतिहास रचने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। भारतीय टीम मुकाबला 1-3 से हार गई है। इसी के साथ इस विश्व कप संस्करण के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी झटका लगा है। हालांकि, टीम पूरी तरह से बाहर नहीं हुई है, लेकिन अब यहां से सेमीफाइनल में प्रवेश करना मुश्किल होगा।

हाफ टाइम तक अच्छा खेले, लेकिन बाद में प्रदर्शन लचर

भारत और नीदरलैंड के बीच दो क्वार्टर यानी हाफ टाइम तक गेम एकदम टाइट रहा, कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में नीदरलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला था, लेकिन मेजबान टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इस क्वार्टर की शुरुआत में नीदरलैंड को तीन बार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारत के डिफेंस के आगे उनकी एक नहीं चली। हाफ-टाइम तक स्कोर 0-0 रहा। 40वें मिनट में यानी तीसरे क्वार्टर में ड्यूको ने पहला गोल दागा और नीदरलैंड को को 1-0 की बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में नीदरलैंड ने दो गोल दागकर भारत को गेम से बाहर कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में एक गोल दागा और हार के अंतर को कुछ कम किया। 50वें मिनट में जेप ने गोल दागा और नीदरलैंड को 2-0 की बढ़त दिलाई। 51वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा, जिसकी वजह से स्कोर 2-1 हो गया। हालांकि, 54वें मिनट में दिस डैम ने गोल दागकर नीदरलैंड को 3-1 की बढ़त दिलाई। फुल टाइम इसी स्कोर के साथ समाप्त हुआ। भारत को करारी हार झेलनी पड़ी।

भारत बनाम नीदरलैंड, हॉकी विश्व कप फुल टाइम स्कोर

भारत -1 , नीदरलैंड- 3

इंग्लैंड और नीदरलैंड सामने था इतिहास रचने का मौका, चूके

विश्व कप में भारत और नीदरलैंड की टीम 7 बार आमने- सामने हुई हैं, जिसमें से 6 मैच नीदरलैंड की टीम ने जीते हैं और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं जीता है। हालांकि प्रो लीग या अन्य द्विपक्षीय सीरीज में भारत ने नीदरलैंड को हराया है, लेकिन विश्व कप में जीत नहीं मिली है। विश्व कप के इस संस्करण में भारत ने पूल डी में वेल्स को 3-1 से और पाकिस्तान को 5-3 से हराया, जबकि इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारत के पास 32 साल के जीत के सूखे को खत्म करके इतिहास रचने का मौका था, लेकिन वहां पर भी टीम इंडिया चूक गई।

भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची नीदरलैंड

पहले चरण में इंग्लैंड से हारने के कारण भारतीय टीम दूसरे दौर में उसके खिलाफ नहीं खेलेगी, जबकि इंग्लैंड पहले दौर के तीन अंक लेकर इस दौर में पहुंची है, इसके मायने हैं कि भारत को बाकी दोनों टीमों से जीतना ही था। हालांकि, एक मैच भारत हार गई है। ऐसे में सेमीफाइनल की उम्मीदें लगभग ध्वस्त हो गई हैं। दूसरी तरफ नीदरलैंड की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, उसने न्यूजीलैंड को 5-1, अर्जेंटीना को 3-1 और जापान को 4-1 से हराकर तीनों मैच में अपना दबदबा बनाया। अब भारत को भी 3-1 से हराकर 6 अंकों के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। नए प्रारूप के तहत पूल डी की दोनों शीर्ष टीमें और पूल ए की दो शीर्ष टीमों से पूल ई बना है, जिसमें से पहली दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। वहीं पूल बी और सी की शीर्ष दो टीमें पूल एफ में एक दूसरे से खेलेंगी और पहले दो स्थान की टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी।

तीन बार की विश्व चैंपियन के सामने टीम इंडिया ने खूब प्रयास किया लेकिन मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी।



Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Hanuman Ansh: 4 हफ्ते में हनुमान अंश ने कमाए ₹62 करोड़, कब पूरा होगा 200 करोड़ का सपना? जानें पूरा गण‍ित

Next Post

UP News Live : आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता

Next Post
UP News Live : आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता

UP News Live : आज मथुरा में रहेंगे सीएम योगी, राम मंदिर ट्रस्ट के CEO के पदभार ग्रहण को लेकर आज होगी औपचारिकता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement