• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. दहेज प्रताड़ना मामले में फरार दो आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

Jitendra by Jitendra
September 3, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता….


विंढमगंज दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 के तहत दर्ज मामले में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं।

गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना सोनभद्र के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चस्पा किया।

इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि उक्त दोनों आरोपी मामले में फरार हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो पुलिस को सूचित करें। साथ ही आरोपियों को शीघ्र ही न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई।

पुलिस टीम में पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मिणी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी तथा विंढमगंज थाना का गश्ती दल शामिल रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।

Previous Post

सोनभद्र. बैंकों की सुस्ती पर सीडीओ सख्त, 15 दिन में निस्तारण के निर्देश

Next Post

सिंगरौली के आरना केयर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के आरना केयर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के आरना केयर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने इलाज में देरी का लगाया आरोप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.