• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक सम्पन्न

JK Gupta by JK Gupta
May 3, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@विशाल टंडन…..


रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल एवं जिला प्रभारी अनिल सिंह उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री शारदा खरवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, अनिल कुमार मौर्या, रुबी प्रसाद, अजीत रावत, अजीत चौबे, रामलखन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी संजय पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण पार्टी की एक सतत प्रक्रिया है। उन्होंने वर्ष 2027 में विचारधारा की विजय के लिए कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण और अनुशासन के साथ सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षण को उत्सव के रूप में लेने तथा शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भाजपा समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती रहती है। इसी क्रम में जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जो दो दिवसीय होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसमें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की।जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने अध्यक्षीय संबोधन में बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग जिले के सभी मंडलों में संपन्न हो चुका है। अब जिला स्तर का प्रशिक्षण वर्ग दिनांक 17 एवं 18 मई को अविनाश होटल, चुर्क मोड़ के पास आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व संगठन मंत्री नागेश्वर देव पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शम्भू नारायण सिंह, अमरेश पटेल, विशाल पाण्डेय, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, महेश्वर चन्द्रवंशी, ओमप्रकाश दूबे, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, अशोक मौर्या, मनोज सोनकर, प्रमिला जायसवाल, प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, मनोज सिंह बबलू, सुषमा गोंड़, रजनीश रघुवंशी, अमन वर्मा, मनोज सिंह, आकाश जायसवाल, पुष्पा सिंह, अमित गोयल, विनय श्रीवास्तव, रामलाल चेरो, रामबली मौर्या, दिलीप चौबे, रंजन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुख्यालय. भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यसमिति एवं योजना बैठक सम्पन्न
  • नहीं बदला जाएगा रेसलिंग टूर्नामेंट का वेन्यू, विनेश फोगाट के विस्फोटक दावे के 4 घंटे बाद आया डब्ल्यूएफआई का जवाब
  • सोनभद्र. दुध्दी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग
  • रेणुकूट. संदीप कुमार शाह वन्य जीव कल्याण बोर्ड के सदस्य बने
  • मुख्यालय. जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 20 गिरफ्तार

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.