• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पाकिस्तान का सफर खत्म… भारतीय शेरों ने 3-0 से दी करारी शिकस्त, अब 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा महामुकाबला

Admin by Admin
March 26, 2026
in खेल
0
पाकिस्तान का सफर खत्म… भारतीय शेरों ने 3-0 से दी करारी शिकस्त, अब 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा महामुकाबला
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:March 26, 2026, 19:47 IST

India clinches 3-0 win against Pakistan: भारत ने माले में खेले गए सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-0 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. विशाल यादव ने तीसरे ही मिनट में गोल कर भारत को बढ़त दिलाई, जिसके बाद ओमांग डोडम ने शानदार दो गोल दागकर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा.

पाकिस्तान का सफर खत्म, भारतीय शेरों ने 3-0 से हराया, 28 को बांग्लादेश से जंग Zoom

भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया.

नई दिल्ली. मालदीव के माले स्थित नेशनल स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से धूल चटा दी. इस शानदार जीत के साथ ‘ब्लू कोल्ट्स’ (भारतीय युवा टीम) ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं इस हार ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया. मैच की शुरुआत से ही भारतीय खिलाड़ी आक्रामक नजर आए. खेल के तीसरे ही मिनट में भारत को पहली सफलता मिली. गुरनाज सिंह ने पाकिस्तानी डिफेंस को छकाते हुए बॉक्स के भीतर एक शानदार लोफ्टेड थ्रू-बॉल पास की, जिसे विशाल यादव ने बेहतरीन नियंत्रण के साथ गोलकीपर कासिफ को छकाते हुए गोल में तब्दील कर दिया.

शुरुआती बढ़त के बाद भी भारत ने गेंद पर अपना कब्जा बनाए रखा, हालांकि दूसरे गोल के लिए टीम को दूसरी पारी तक इंतजार करना पड़ा. मैच के 64वें मिनट में भारत ने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया. निंगथौखंगजम ऋषि सिंह ने एक क्रॉस डायगोनल पास को ओमांग डोडम की ओर हेडर के जरिए बढ़ाया. डोडम ने सही समय पर दौड़ लगाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के भीतर पहुंचा दिया. खेल खत्म होने से ठीक पहले 84वें मिनट में प्रशांत जाजो को पेनल्टी एरिया के अंदर फाउल किया गया, जिससे भारत को पेनल्टी मिली. ओमांग डोडम ने कोई गलती नहीं की और गेंद को टॉप कॉर्नर में मारते हुए अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल दागा.

भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया.

भारत बनाम बांग्लादेश 28 मार्च को
इस जीत ने न केवल भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया है, बल्कि टीम के आत्मविश्वास को भी सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. भारतीय युवा टीम का अगला मुकाबला 28 मार्च को बांग्लादेश से होगा. प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया इसी लय को बरकरार रखते हुए खिताब की ओर मजबूती से कदम बढ़ाएगी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 26, 2026, 19:47 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

ओलंपिक में भारत को दिला चुकी मेडल, अब एशियन गेम्स में ‘अधूरे काम’ को पूरा करना चाहती हैं मीराबाई चानू

Next Post

सोनभद्र. नगर में रामनवमी के पूर्व संध्या पर भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई

Next Post
सोनभद्र. नगर में रामनवमी के पूर्व संध्या पर भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई

सोनभद्र. नगर में रामनवमी के पूर्व संध्या पर भव्य आमंत्रण यात्रा निकाली गई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Test
  • तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
  • MS धोनी से प्रेरणा लेती हैं भारतीय गोलकीपर बिछू देवी, वर्ल्ड कप से पहले दिया ये बयान, Sports Hindi News
  • Hockey World Cup 2026 में ऐसा है टीम इंडिया का शेड्यूल, इस दिन पाकिस्तान से होनी है भिड़ंत, Hockey Hindi News
  • Sports: बसंत ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लहराया परचम, 2.21 मीटर की छलांग लगाकर जीता सिल्वर मेडल

Breaking News

Test

by J K Gupta
August 14, 2026
0

Read moreDetails

तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News

तलाक होने पर पत्नी को 1.10 करोड़ रु. महीने देंगे रोनाल्डो, 53 करोड़ का बंगला भी, लेकिन संपत्ति पर अधिकार नहीं: रिपोर्ट, Football Hindi News
by Admin
August 14, 2026
0

पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 11 अगस्त को जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी की है। यह शादी तलाक की...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio