• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
February 14, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
32
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बभनी/सोनभद्र. @अरुण पांडेय…..


— बच्चों ने अपने स्वहस्तरचित उपहार देकर पूरे सम्मान के साथ की विदाई


शिक्षा क्षेत्र बभनी में स्थित आर्यभट्ट पब्लिक स्कूल में फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को कक्षा नौ के बच्चों ने मिठाई खिलाकर अपने हाथों से बनाए गए बैच अलंकृत किरते हुए अपने हस्त रचित बुके व अन्य उपहार देते हुए अपनी नम आंखों से छलकते अश्रुधार के साथ विदा किया ।

वहीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं ने उनके साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और विद्यालय में लगातार पढ़ने वाले बच्चों ने विद्यालय के नियम-कानून व शिक्षकों का निरंतर प्रयास पूरी निष्ठा ईमानदारी लगन त्याग स्नेह व अन्य अनुभवों को भी साझा किया वहीं उनकी आंखों से अश्रु धार छलक पड़े।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अंजनेय श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय हमारा बगीचा है और हम बगीचे के माली बगीचे में लगे सैकड़ों फूलों की जानकारी माली को होती है पुष्पों को संवारने के लिए पानी से सींचना भी पड़ता है निराई-गुड़ाई भी करनी पड़ती है हम सभी शिक्षकों का कर्तव्य है कि उन पुष्पों को गर्मी की धूपों में भी तपना पड़ता है बरसात की बड़ी-बड़ी बूंदों को भी सहना पड़ता है और ठंडी-ठंडी ओस की चादरों के बीच ढंकने के बावजूद प्रकृति की शोभा बढ़ाए रखने के लिए सदैव मुस्कुराना पड़ता है ।

संघर्ष ही शिक्षा की जननी है मेरे प्यारे बच्चों आप जहां भी रहें इतनी मेहनत करें कि समाज के लोग आपके नाम का उदाहरण पेश करें आप ही समाज के भविष्य हैं आप सभी सैकड़ों दियों को देखकर चांद की भी चमक फीकी पड़ जाए। इतना कहते-कहते प्रधानाचार्य के भी आंशू छलक पड़े। अन्य कक्षाओं के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं को उपहार देते हुए मिठाई खिलाकर विदा किया।

इस दौरान प्रबंधक उत्तम गुप्ता उप प्रधानाचार्या अंकिता लार्ड विश्वकर्मा प्रशांत सूर्यकांत प्रवीण किरन रागिनी नौसीन समेत अन्य शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Previous Post

घोरावल. कोलिया घाटी में चरने के दौरान 70 भेड़ चोरी, मामला थाने पहुंचा

Next Post

बभनी. ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Next Post

बभनी. ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पुराने शतरंज बोर्ड से हुई शुरुआत… 11 साल की भारतवंशी बोधना शिवानंदन बनीं इंग्लैंड की नंबर-1 महिला खिलाड़ी
  • सोनभद्र. जिला स्तरीय गौ संरक्षण एवं भरण-पोषण अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न
  • सोनभद्र. आदिवासियों ने ओबरा तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन
  • कौन हैं पायल नाग? वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में विश्व चैंपियन शीतल देवी को मात देकर जीता गोल्ड
  • सोनभद्र. सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.