@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । फॉर्म सात में सामने आ रही गड़बड़ियों को लेकर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने आज कलेक्ट्रेट में एडीएम न्यायिक से मुलाकात की, जहां पत्र के माध्यम से अपनी नाराजगी व्यक्त किया।
जिला प्रशासन को दिए पत्र में श्री कुशवाहा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के दूसरे चरण में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फर्जी आपत्तियां दर्ज कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14 पर पूरब महाल दलित बस्ती इलाके में फार्म-7 के माध्यम से उन मतदाताओं को मृत और लापता बताकर नाम काटने का प्रयास किया गया, जो जिवित है। बीएलओ के सत्यापन में पाया गया कि सभी आपत्तियां एक व्यक्ति की ओर से दी गयी है।
महोदय यह भी संज्ञान में आया है कि कुछ लोग फार्म-7 में भिन्न-भिन्न ईपिक नम्बर और मोबाइल नम्बर भरकर फर्जी शिकायत कर नाम काटने हेतु बीएलओ पर दबाव बना रहे है और विधानसभा 401 रावर्ट्सगंज के सम्पूर्ण बूथों पर इस तरह के फार्म जो पहले से प्रींटेड है उनका बंडल बनाकर भाजपा के बीएलए बूथों पर शासन सत्ता का भय दिखाकर बीएलओ पर दबाव बना रहे है।
अतः अनुरोध है कि पारदर्शिता पूर्वक प्राप्त सभी फार्म-7 को सार्वजनिक करते हुए समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराया जाय तथा ऐसी फर्जी फार्म आपत्तियां प्रस्तुत करने वालों पर नियमानुसार एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाय जिससे निर्वाचन आयोग की विश्वसनियता कायम रहे और संविधान का पालन हो।
