Last Updated:
Australian Open Final Highlights: स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 जीता. कांटे की टक्कर में अल्कराज ने 2-6. 6-2, 6-3, 7-5 से जीत हासिल कर अपना करियर स्लैम पूरा किया. चारों ग्रैंड स्लैम जीतने वाले अब अल्कराज सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने अपने ही देश के पूर्व टेनिस स्टार राफेल नडाल का रिकॉर्ड तोड़ा.
22 साल के अल्कराज ने तोड़ा जोकोविच का सपना, जीता ऑस्ट्रेलिया ओपन नई दिल्ली. सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच के खिलाफ स्पेन के 22 साल के कार्लोस अल्कराज ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन को अपने नाम किया. रविवार को खेले जाने वाले मुकाबले का इंतजार हर एक फैन को था. 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच ने फाइनल में अपना पूरा अनुभव झोंक दिया लेकिन उनको हार मिली. अल्कराज ने 2-6. 6-2, 6-3, 7-5 से जीत के साथ ही अपना करियर स्लैम पूरा किया. अब उनके पास चारों बड़े खिताब (विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन) हो चुके हैं.
ऑस्ट्रेलिया ओपन के फाइनल में अनुभव और युवा जोश की टक्कर थी. शुरुआत में नोवाक जोकोविच हावी नजर आए और कार्लोस अल्कराज के खिलाफ 6-2 की आसान जीत दर्ज की. दूसरे सेट में मामला पलट गया और पलटवार करते हुए 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने 6-2 से बाजी मारते हुए मैच में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली. तीसरे सेट में भी जोकोविच पिछड़ गए और देखते ही देखते 6-3 से अल्कराज ने जीत दर्ज कर बढ़त बना ली. अब सबकुछ चौथे सेट पर टिक गया था जहां मुकाबला कांटे का देखने को मिला. हर एक गेम के लिए जोकोविच और अल्कराज पसीना बहाते नजर आए. आखिर में बाजी स्पेनिश स्टार ने मारी और की जीत के साथ ट्रॉफी अपने नाम कर लिया.
History 🏆
