• Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 12, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. प्रेम संबंध बना मौत की वजह; प्रेमी ने हत्या कर शव पेड़ से लटकाया और खुदकुशी का दे दिया था रंग

JK Gupta by JK Gupta
January 19, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विण्ढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता…….

— घर लौटे परिजनों को नौ वर्षीय भाई ने सुनाई वारदात का राज

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनाकछार के चक्र पथली टोला में प्रेम संबंधों से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आरोप है कि प्रेम जाल में फंसाकर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और जुर्म छिपाने के इरादे से शव को आम के पेड़ से लटकाकर फरार हो गया। यह हृदय विदारक घटना 15 जनवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने तत्काल विण्ढमगंज थाने को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में शव को आम के पेड़ से उतरवाया गया। कुछ घंटे बाद मृतका के मायके पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने के बाद, दर्जनों ग्रामीणों और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की उपस्थिति में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि मर्चरी हाउस भेज दिया।

16 जनवरी 2026 को मृतका ललिता देवी के पति अमरेश पनिका जब घर लौटे, तो उनके लगभग 9 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ने अपने मुखारविंद से पूरी घटना का विवरण सुनाया। बच्चे की बात सुनते ही अमरेश पनिका स्तब्ध रह गए और तत्काल विण्ढमगंज प्रशासन को लिखित प्रार्थना पत्र देकर हत्या का आरोप बबलू उर्फ खरभूलन शर्मा पुत्र किशन शर्मा पर लगाया।

प्रार्थना पत्र मिलते ही विण्ढमगंज थाने के उप निरीक्षक शेषनारायण पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों द्वारा बताए गए तथ्यों के आधार पर मौके का गहन निरीक्षण व तलाशी ली। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाने लगी।

लगातार प्रयासों के बाद 18 जनवरी 2025 की शाम करीब 6 बजे, विण्ढमगंज बस स्टैंड पर ननिहाल जाने की तैयारी कर रहे आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस प्रशासन ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या), 238 (सबूत मिटाने का प्रयास), 352 (मारपीट) तथा SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

यह घटना प्रेम संबंधों की आड़ में पनप रही आपराधिक मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करती है और पूरे क्षेत्र में भय व आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कठोरतम सजा की मांग की है।

Previous Post

सोनभद्र. धान की पुनः खरीद एक एक किसान की जीत- संदीप मिश्रा

Next Post

सोनभद्र. भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखी गाड़ी से बिना प्रपत्र के खनिज लदी ट्रक को कराते थे पास

Next Post

सोनभद्र. भाजपा मंडल अध्यक्ष लिखी गाड़ी से बिना प्रपत्र के खनिज लदी ट्रक को कराते थे पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • मुख्यालय. वन विहार कार्यक्रम में संघ ने दिया संगठन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश
  • जुगैल. बंजर पहाड़ी पर हरियाली की पहल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधारोपण
  • ‘आंखों पर यकीन नहीं हुआ…’, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद, ट्रैप शूटिंग में इतिहास रचने वाली नीरू ढांडा की तारीफ में किया पोस्ट
  • मुख्यालय. मासिक बैठक में जनहित के मुद्दों पर मंथन, कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचने का आह्वान
  • मुख्यालय. आयुष चिकित्सालय लोढ़ी में हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • मुख्यालय. वन विहार कार्यक्रम में संघ ने दिया संगठन, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश
  • जुगैल. बंजर पहाड़ी पर हरियाली की पहल, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधारोपण

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.