• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Gaurav Bidhuri on marykom-onler controversy: कौन सच्चा…कौन झूठा, फैसला कोर्ट में हो, मैरीकॉम-ओनलर विवाद पर बोले बिधूड़ी

Admin by Admin
January 13, 2026
in खेल
0
Gaurav Bidhuri on marykom-onler controversy: कौन सच्चा…कौन झूठा, फैसला कोर्ट में हो, मैरीकॉम-ओनलर विवाद पर बोले बिधूड़ी
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 13, 2026, 20:52 IST

Gaurav Bidhuri on marykom-onler controversy: दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम और उनके एक्स हसबैंड ओनलर कोम के बीच चल रहे निजी विवाद ने अब खेल जगत को दो गुटों में बांट दिया है. इस संवेदनशील मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय बॉक्सर गौरव बिधूड़ी ने एक बड़ा बयान दिया है. बिधूड़ी का कहना है कि जिस तरह के गंभीर आरोप और दावों (प्राइवेट चैट और अफेयर) का दौर चल रहा है, उसे देखते हुए अब इस मामले का फैसला सड़क या सोशल मीडिया पर नहीं, बल्कि अदालत में होना चाहिए. गौरव बिधूड़ी के अनुसार, कोर्ट की दखलअंदाजी ही यह साफ कर सकती है कि सच्चाई क्या है, ताकि किसी की छवि को गलत तरीके से नुकसान न पहुंचे.

कौन सच्चा...कौन झूठा, फैसला कोर्ट में हो, मैरीकॉम-ओनलर विवाद पर बोले बिधूड़ीगौरव बिधूड़ी का कहना है कि कोर्ट में साफ होगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ.

नई दिल्ली. भारत की दिग्गज महिला बॉक्सर एमसी मैरी कॉम और उनके एक्स पति के बीच विवाद अब सार्वजनिक हो गया है. इस बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट बॉक्सर गौरव बिधूड़ी ने दोनों से संयम बरतने और सही प्रक्रिया अपनाने की अपील की है. बिधूड़ी का मानना है कि सच सिर्फ मीडिया बयानों से साबित नहीं हो सकता और इसकी जांच कोर्ट में होनी चाहिए. गौरव बिधूड़ी ने कहा है कि शुरुआत में कई अफवाहें थीं कि मैरी दीदी अपने पति, ओन्खोलर से अलग हो गई हैं, जो एक स्तंभ की तरह उनके साथ खड़े रहे और उनके करियर के हर कदम पर उनका साथ दिया, जैसा कि हमने फिल्म में देखा. हम सब उलझन में थे. कौन सही है, और कौन गुनहगार है? लेकिन लोक अदालत में मैरी कॉम दीदी का इंटरव्यू देखने के बाद चीजें स्पष्ट हो गईं. खुशी हुई कि हमारी लीजेंड रानी लक्ष्मीबाई की तरह अपने पति के खिलाफ खड़ी हुईं, उन्होंने गलत का विरोध किया और अपने लिए लड़कर महिलाओं के लिए एक मिसाल कायम की.

वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट गौरव बिधूड़ी (Gaurav Bidhuri) ने आईएएनएस से कहा, ‘हां, मैरी दीदी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में युवा लड़कियों और लड़कों के लिए एक आदर्श हैं. ये आरोप उनकी छवि खराब कर सकते हैं और दूसरों के लिए एक गलत उदाहरण पेश कर सकते हैं. जब भी एक मजबूत महिला को परिभाषित किया जाता है तो रानी लक्ष्मीबाई और मैरी कॉम का नाम आता है. उन्होंने जो हासिल किया, वह दुनिया में किसी ने हासिल नहीं किया है. कोई भी उनसे यह छीन नहीं सकता. इसलिए, वह हमारी आदर्श हैं. हम चाहते हैं कि यह मामला जल्द से जल्द सुलझ जाए, और न्याय तुरंत मिले.’

Gaurav Bidhuri on Mary Kom Controversy, Mary Kom vs Onler Kom Dispute, Gaurav Bidhuri Statement Court Case, Mary Kom Personal Life Allegations, Indian Boxing News Updates, Mary Kom Husband Onler Claims, Boxer Gaurav Bidhuri Reaction, Mary Kom Controversy Truth or Lies, Onler Kom Evidence Private Chat, Indian Sports Personalities Scandals, मैरीकॉम विवाद पर गौरव बिधूड़ी, मैरीकॉम बनाम ओनलर कोम विवाद, गौरव बिधूड़ी का बयान कोर्ट केस, मैरीकॉम के निजी जीवन पर आरोप, इंडियन बॉक्सिंग न्यूज़ अपडेट्, मैरीकॉम के पति ओनलर के दावे, बॉक्सर गौरव बिधूड़ी की प्रतिक्रिया, मैरीकॉम विवाद सच या झूठ, ओनलर कोम सबूत प्राइवेट चैट, भारतीय खेल हस्तियों के विवाद
गौरव बिधूड़ी का कहना है कि कोर्ट में साफ होगा कि कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ.

‘मामला कोर्ट में जाने पर ही क्लियर होगा’
ओनलर ने आरोप लगाया है कि मैरीकॉम का 2013 में एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था, जिससे उनके परिवारों के बीच विवाद हुए, जिसके बाद समझौता हुआ. इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2017 से मैरीकॉम बॉक्सिंग एकेडमी से जुड़े एक व्यक्ति के साथ रिलेशन में हैं. हालांकि, बिधूड़ी का मानना ​​है कि ऐसा कोई आधार नहीं है जिसके आधार पर मैरीकॉम या उनके पति के पक्ष में कोई निष्कर्ष निकाला जा सके.बिधूड़ी ने कहा कि मैरी कॉम एक शानदार एथलीट और ग्लोबल स्पोर्ट्स हस्ती हैं, लेकिन जब तक यह मामला कोर्ट में नहीं जाता, तब तक स्थिति पर कोई सही फैसला नहीं किया जा सकता.

‘ओनलर के दर्द को मैं समझ सकता हूं’
गौरव बिधूड़ी ने कहा, ‘मैं खुद एक पति और पिता होने के नाते ओनलर का दर्द गहराई से महसूस करता हूं. इसलिए मैं पक्षपाती नहीं हो सकता और अपनी बॉक्सिंग लीजेंड मैरी कॉम दीदी का आंख मूंदकर समर्थन नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि दोनों को इसे नेशनल मीडिया पर लाने के बजाय फैमिली कोर्ट में ले जाना चाहिए. दोनों दावा करते हैं कि उनके पास सबूत हैं. अभी, हम यह तय नहीं कर सकते कि कौन सही है. ये दोनों तरफ से सिर्फ मौखिक बयान हैं. ऐसे दावों का तब तक कोई महत्व नहीं होता जब तक वे कोर्ट में साबित न हो जाएं. मानवीय आधार पर, मैं किसी का भी समर्थन नहीं कर सकता.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 13, 2026, 20:52 IST

homesports

कौन सच्चा…कौन झूठा, फैसला कोर्ट में हो, मैरीकॉम-ओनलर विवाद पर बोले बिधूड़ी



Source link

Previous Post

CA Kuttappa indian mens boxing team: कौन हैं सीए कटप्पा… जिन्हें भारतीय बॉक्सिंग टीम का बनाया गया हेड कोच

Next Post

गंदा कोर्ट, अव्यवस्था… इंडिया ओपन की कमियां गिनाने लगीं विदेशी शटलर

Next Post
गंदा कोर्ट, अव्यवस्था… इंडिया ओपन की कमियां गिनाने लगीं विदेशी शटलर

गंदा कोर्ट, अव्यवस्था... इंडिया ओपन की कमियां गिनाने लगीं विदेशी शटलर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.