• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

MC Mary Kom Onler Controversy: मैरीकॉम का जूनियर बॉक्सर से था अफेयर, धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पति ओनलर ने तोड़ी चुप्पी, प्राइवेट चैट सार्वजनिक करने को तैयार

Admin by Admin
January 13, 2026
in खेल
0
MC Mary Kom Onler Controversy: मैरीकॉम का जूनियर बॉक्सर से था अफेयर, धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद पति ओनलर ने तोड़ी चुप्पी, प्राइवेट चैट सार्वजनिक करने को तैयार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:January 13, 2026, 17:02 IST

MC Mary Kom Onler Controversy: दिग्गज मुक्केबाज और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरीकॉम का निजी जीवन सुर्खियों में है.मैरीकॉम के पति ओनलर कोम ने आरोप लगाए हैं कि उनकी पत्नी एक जूनियर बॉक्सर के साथ रिलेशनशपि में थीं. ओनलर के आरोपों ने न केवल उनके परिवार, बल्कि खेल जगत को भी स्तब्ध कर दिया है. ओनलर का दावा है कि मैरीकॉम का एक जूनियर बॉक्सर के साथ संबंध रहा है, जिसने उनके वर्षों पुराने वैवाहिक रिश्ते में दरार डाली थी.

मैरीकॉम का जूनियर बॉक्सर से था अफेयर, पति ओनलर ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा दावापति ओनलर का मैरीकॉम पर पलटवार.

नई दिल्ली. भारत की सबसे सफल मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम आज एक ऐसी लड़ाई लड़ रही हैं जो रिंग के अंदर नहीं बल्कि उनके घर की चारदीवारी के भीतर शुरू हुई है. मैरीकॉम के पति के. ओनलर कोम ने अपनी पत्नी पर एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर का खुलासा किया है. ओनलर का कहना है कि उनके पास प्राइवेट चैट भी हैं जो उसे सबूत के तौर पर वह सबसे के सामने दिखा सकते हैं. दुनिया में ‘मैग्निफिसेंट मैरी’ के नाम से मशहूर मैरीकॉम के करियर को मजबूत बनाने में ओनलर ने अहम भूमिका निभाई है. मैरीकॉम ने हाल में अपने पति ओनलर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था जिसके बाद ओनलर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.ओनलर के बयानों ने खेल जगत में खलबली मचा दी है.

ओनलर (Onler) ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बताऊंगा कि उन्होंने लोक अदालत में क्या कहा. सबसे पहले, 2013 में उनका एक जूनियर बॉक्सर के साथ अफेयर था. हमारे परिवारों में झगड़ा हुआ था, और उसके बाद हमने समझौता कर लिया. इसके बाद साल 2017 से उनका मैरी कॉम बॉक्सिंग एकेडमी में काम करने वाले किसी व्यक्ति के साथ रिश्ता है. मेरे पास उनके व्हाट्सएप्प मैसेज सबूत के तौर पर हैं. मेरे पास उस व्यक्ति के नाम के साथ सबूत है जिसके साथ उसका अफेयर था. मैं चुप रहा.’
MC Mary Kom Controversy, Karung Onler Kom Allegations, Mary Kom Affair Rumors, Junior Boxer and Mary Kom, Mary Kom Personal Life News, Indian Boxing Scandal, एमसी मैरीकॉम तलाक, ओनलर का पलटवार, ओनलर का मैरीकॉम पर पलटवार, ओनलर मैरीकॉम पति आरोप
पति ओनलर का मैरीकॉम पर पलटवार.

मैरीकॉम ने ओनलर पर ये आरोप लगाए
मैरीकॉम ने हाल में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हां, मैं अब अपने पति ओनलर से अलग हो चुकी हूं और इसे दो साल से ज्यादा हो गए हैं. जब तक मैं खेल रही थी और मेरी फाइनेंशियल हालत में मेरा कम दखल था, तब तक सब ठीक था. लेकिन 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले जब मुझे चोट लगी, तब मुझे लगा कि मैं झूठ की जिंदगी जी रही थी.मैं कई महीनों तक बिस्तर पर रही. उसके बाद मुझे चलने के लिए सहारे की जरूरत पड़ी. तब मुझे अहसास हुआ कि जिस इंसान पर मैंने भरोसा किया था, वह वैसा नहीं था जैसा मैंने सोचा था. मैं नहीं चाहती थी कि यह सब दुनिया के सामने तमाशा बने, इसलिए कई बार सुलह की कोशिश के बाद मैंने तलाक ले लिया. मैंने अपने परिवार और उनके परिवार को बताया कि ऐसा ज्यादा समय तक नहीं चल सकता और वे समझ गए. मुझे उम्मीद थी कि यह मामला निजी रहेगा, लेकिन पिछले एक साल से मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है. मैंने सोचा था कि मैं कोई जवाब नहीं दूंगी, लेकिन मेरी चुप्पी को गलत समझा जाने लगा और आरोप बढ़ते चले गए.’ फरीदाबाद में रहने वाली पूर्व राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाया कि उनके साथ करोड़ों की धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदी गई जमीन भी खो दी है.’

मेरा अकाउंट देख लिया जाए: ओनलर
मैरीकॉम के आरोपों को ओनलर ने गलत बताया है. ओनलर ने मैरी कॉम के लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए कहा कि वह शादीशुदा होते हुए दूसरे के साथ रिश्ते में थीं. पैसों की गड़बड़ी के आरोपों पर ओनलर ने कहा कि उनके अभी के रहन-सहन के हालात उन आरोपों को गलत साबित करते हैं कि उनके पास बहुत सारा पैसा है. मैरीकॉम ने कहा कि मैंने 5 करोड़ चुराए हैं. मेरा अकाउंट देख लिया जाए.शादी के बाद 18 साल तक हम साथ रहे. अब वह पागल हो गई है. मेरे पास क्या है? मेरा घर देखो. मैं दिल्ली में किराए के घर में रह रहा हूं. वह एक सेलेब है. वह जो भी कहेगी, लोग सुनेंगे.

MC Mary Kom Controversy, Karung Onler Kom Allegations, Mary Kom Affair Rumors, 
Junior Boxer and Mary Kom, Mary Kom Personal Life News, Indian Boxing Scandal, एमसी मैरीकॉम तलाक, ओनलर का पलटवार, ओनलर का मैरीकॉम पर पलटवार, ओनलर मैरीकॉम पति आरोप

मैरीकॉम के 4 बच्चे हैं
ओनलर ने कहा कि मैंने अपनी शादी की अंगूठी हटा दी, क्योंकि वह भरोसे के लायक नहीं हैण् वह लोक अदालत में जा रही है और कह रही है कि मैंने लोन लिया और प्रॉपर्टी चुराईण् अगर प्रॉपर्टी मेरे नाम पर है, तो उसके पास सबूत होंगे, है ना? उसे वे सबूत लाने दो, फिर हम बात करेंगे. ओनलर और मैरी कॉम की शादी 2005 में हुई थी. उनके चार बच्चे हैं।.दोनों का 2023 में तलाक हो गया था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 13, 2026, 17:02 IST

homesports

मैरीकॉम का जूनियर बॉक्सर से था अफेयर, पति ओनलर ने तोड़ी चुप्पी, किया बड़ा दावा



Source link

Previous Post

Norway Chess Tournament Magnus Carlsen: नॉर्वे शतरंज 2026 में मैग्नस कार्लसन की भागीदारी ओस्लो में होगी.

Next Post

सोनभद्र. सपा की ओर से अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनो को दिया एक- एक लाख का चेक, खदान हादसे में सात मजदूरों की हुई थी मौत

Next Post

सोनभद्र. सपा की ओर से अखिलेश यादव ने मृतक के परिजनो को दिया एक- एक लाख का चेक, खदान हादसे में सात मजदूरों की हुई थी मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.