@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में अंडर 23 का लीग का फाइनल मैच अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खेला गया जिसमें लीग मैच ओबरा बनाम रेणुकूट के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीत कर ओबरा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।
ओबरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरो में ऑल आउट होकर 175 रनों का लक्ष्य दिया, रनो पीछा करने उतरी रेणुकूट की टीम ने 27 ओवरों में 5 विकेट खोकर फाइनल मुकाबले को मैच को जीत लिया।
ओबरा के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राकेश पटेल ने 55 गेंद 51 बनाए आर्यन तिवारी ने 38 गेंद 43 रन बनाए रेणुकूट की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विवेक सिंह ने 34 गेंद खेल के 63 रन बनाए और ओजस ने गेंद 41 पर 43 रन बनाए।
वहीं गेंदबाजी में ओबरा के आर्यन तिवारी ने 06 ओवर में 24 रन देकर 02 विकेट रेणुकूट के सचिन यादव ने 06 में 30 रन देकर 02 विकेट और रमन कुमार ने 06 ओवर में 23 रन देकर 02 विकेट की प्राप्त किए आज के मैच में निर्णायक की भूमिका में आयुष ,आदित्य सिंह, मौजूद रहे स्कोरर की भूमिका में फैजल खान मौजूद रहे ।
आज के हमारे मुख्य अतिथि के रूप में ओबरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल, सुनील कुमार ग्राम विकाश अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओबरा के श्रवण कुमार, रजनीश, विपुल शुक्ला, वार्ड सात के सभासद अमित गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, शिशिर शर्मा ,विवेक मल्होत्रा ,इमरान अहमद ,नवाब चौधरी और अन्य अथिति गढ़ मौजूद रहे।
आज के फाइनल में मैन ऑफ द मैच रेणुकूट के विवेक सिंह को और ओबरा के लीग मैच के बेस्ट बैट्समैन के रूप में अमृत लाल कुशवाहा, लीग मैच के बेस्ट बॉलर ओबरा के ही आर्यन तिवारी रहे।