• Home
  • Privacy Policy
Friday, June 26, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पुलिस अधीक्षक ने राबर्ट्सगंज कोतवाली का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

JK Gupta by JK Gupta
January 7, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…….

— अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाधीन प्रकरणों की गहन समीक्षा किया गया

Sonbhadra । पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई एवं अन्य प्रशासनिक व सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला अपराधों एवं साइबर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस-जन विश्वास को और अधिक मजबूत करने थाना स्तर पर मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, महिला सहायता डेस्क की कार्यप्रणाली, महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में संवेदनशीलता तथा पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

अर्दली रूम कर, अपराध नियंत्रण एवं लंबित विवेचनाधीन प्रकरणों की गहन समीक्षा

आकस्मिक निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना क्षेत्र से संबंधित अपराधों की वर्तमान स्थिति, पंजीकृत अभियोगों, लंबित विवेचनाओं, चार्जशीट की प्रगति, वांछित एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्यवाही तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति अभियान, महिला एवं बालिका अपराधों, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता, तत्परता एवं ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी लंबित विवेचनाओं का निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

अर्दली रूम के दौरान बीट व्यवस्था, रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी, अपराधियों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्यवाही, फरियादी संतुष्टि तथा जनसुनवाई से संबंधित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक फरियादी, विशेषकर महिला फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनका विधिसम्मत समाधान किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

थाना प्रभारी एवं अधीनस्थ कर्मचारियों को अनुशासन, उत्तरदायित्व, शिष्टाचार एवं बेहतर कार्य संस्कृति के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा मिशन शक्ति के माध्यम से पुलिस-जन संवाद और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

आकस्मिक निरीक्षण एवं अर्दली रूम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), क्षेत्राधिकारी नगर, थाना प्रभारी रॉबर्ट्सगंज, विवेचकगण सहित संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Previous Post

घोरावल. पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में कैरियर्स गाइडेंस मेला का आयोजन

Next Post

म्योरपुर. खेत में पशु चराने से मना किया तो कुल्हाड़ी से किया हमला, रेफर हुआ लहूलुहान युवक

Next Post

म्योरपुर. खेत में पशु चराने से मना किया तो कुल्हाड़ी से किया हमला, रेफर हुआ लहूलुहान युवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. जिले में आकाशीय बिजली का कहर; मासूम की मौत, दो महिला समेत छह अन्य झुलसे
  • कोन. आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर 8 वर्षीय बालक की मौत
  • सोनभद्र. डाला में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवरात उड़ाए
  • सोनभद्र. विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता रवि सिंह का भव्य सम्मान, अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यालय. मुहर्रम पर अकीदत और सौहार्द की मिसाल, शांतिपूर्ण ढंग से निकला ताजिया जुलूस

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. जिले में आकाशीय बिजली का कहर; मासूम की मौत, दो महिला समेत छह अन्य झुलसे
  • कोन. आकाशीय बिजली की चपेट मे आकर 8 वर्षीय बालक की मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.