• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दस दिन से गायब युवक का मिला शव, रस्सी से बंधे थे पैर, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

JK Gupta by JK Gupta
January 2, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
178
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……


Sonbhadra । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव के समीप घाघर नहर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव उतराया हुआ मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर टहलने निकले थे। इसी दौरान अमौली गांव से सटी घाघर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दिया।

शव देखते ही ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों की तरफ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। वहीं शव की पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया (उम्र 25) नौडिया पन्नूगंज के रूप में हुई, जो बीते 23 दिसंबर से घर से लापता था, जिसे परिजनों ने पन्नुगंत थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

पहचान होने के बाद इसकी सूचना परिजनों को दी गई, सूचना पाकर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं परिजनो ने हत्याकर शव को नहर मे फेके जाने का आरोप लगाते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

मृतक की पत्नी सुनीता का कहना है कि बीते 23 दिसंबर को जब उसके पति अखिलेश यादव घर पर आए और नहाने के बाद एक मुर्गा की पार्टी में जाने की बात कह कर  शाम 7:00 बजे घर से निकले थे, घर के बाहर एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी इसमें वह बैठकर चले गए, लेकिन उसके बाद उनके मौत की ही खबर आई, यह बात कह कह पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है, पत्नी का कहना है कि सूरज पांडेय नाम के शख्स की बोलेरो थी और वह उसी में बैठकर गए थे, करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अखिलेश यादव की शादी हुई थी जिससे एक बच्ची पैदा हुई है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

डाला. अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Next Post

डाला. रेलवे ट्रैक पर महिला का कटा हुआ मिला शव

Next Post

डाला. रेलवे ट्रैक पर महिला का कटा हुआ मिला शव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुद्धी. रेलवे गेट पर बने हाई स्पीड ब्रेकर पर गिरकर बाइक सवार गंभीर
  • घोरावल. पुल से कूदकर युवती ने दी जान
  • घोरावल. सुशील कुमार शुक्ला बने दी घोरावल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, दयाशंकर महामंत्री
  • सोनभद्र. डीएम ने विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
  • सोनभद्र. आगामी 13 मार्च को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का आगमन, महिला उत्पीड़न की करेंगी सुनवाई

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.