@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना फार्मर रजिस्ट्री को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने गांव में किसानों को प्रचार प्रसार के जरिए इसकी जानकारी पहुंचे इसलिए 14 वाहनों को हर झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, बता दें कि फार्मर रजिस्ट्री में किसानों का पूरा डेटाबेस इकट्ठा होता है, जिसमें किसान सम्मान निधि और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ सीधे मिल सके इसलिए सरकार फार्मर रजिस्ट्री पर जोर दे रही है, इसको लेकर जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है ।
कलेक्ट्रेट परिसर में आज एडीएम वागीश शुक्ला वित्त एवं राजस्व द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के प्रचार प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है, इन चौदह वाहनों को जिले भर में रवाना किया गया है, जिससे कि किसानों को सरकार की इस योजना की जानकारी हो सके और वह जल्द से जल्द फॉर्मर आईडी को बनवा सके, फार्मर रजिस्ट्री चार तरीके से बन सकती है, सीएससी सेंटर, कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय, पंचायत सहायक एवं सेल्फ मूड से आप अपनी आईडी बनवा सकते है।
एडीएम ने बताया कि किसानों को किसान सम्मन निधि दिया जा रहा है, इसी क्रम में फार्मर रजिस्ट्री एक महत्वाकांक्षी योजना है इसके अंतर्गत यह उद्देश्य है कि जो भी किसान है जिनकी जो भूमि है उसकी एक आईडी जनरेट हो जाए, इनके नाम जो जमीन है वह एक साथ कंबाइन हो जाए, आईडी जेनरेट होने से उसका फायदा यह है कि जो सरकार की योजनाएं हैं उनका लाभ ले सकेंगे, इसके लिए अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, तहसील से जाकर हिस्सा प्रमाण पत्र नहीं बनवाना हो, तहसील जाकर केसीसी की मेहनत नहीं करनी होगी।
इस तरह के लाभ के लिए जन जागरूक होना आवश्यक है, फार्मर रजिस्ट्री वाहनों से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है, किसान जल्द से जल्द फार्मर आईडी बनवाकर लाभ लें, किसान सम्मान निधि, केसीसी समेत अन्य सुविधाएं हैं, किस कर तरह से फार्म रजिस्ट्री बनवा सकते है, सीएससी सेंटर, कृषि विभाग के ब्लॉक स्तरीय, पंचायत सहायक एवं सेल्फ मूड से आप अपनी आईडी बनवा सकते है।
