• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. निवेशकों की पहली पसंद बना सोनभद्र, 206008 करोड़ के एमओयू से औद्योगिक विकास को मिली रफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……

__सोनभद्र में 38 इकाइयों में 5285 करोड़ का निवेश, 3563 बेरोजगारों को मिला रोजगार

__ऊर्जा और कृषि क्षेत्र में बड़ी छलांग,  ग्रीनको, टोरेन्ट, जे0एस0डब्ल्यू0 एन0टी0पी0सी0 व अदानी के प्रोजेक्ट से बदलेगा सोनभद्र का स्वरूप

Sonbhadra । प्रदेश के सोनभद्र जनपद में औद्योगिक विकास में नई गति पकडी़ है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में संचालित डबल इंजन सरकार के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में जनपद सोनभद्र उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। बीते कुछ वर्षों में जिले में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार हुआ है, जिससे देश-विदेश के निवेशकों का भरोसा लगातार जनपद में बढ़ रहा है।

जिले में अब तक 85 निवेशकों द्वारा 206008 करोड़ रुपये के निवेश के लिए एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं। इन निवेशकों में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे प्रमुख औद्योगिक राज्यों के निवेशक भी शामिल हैं। यह सोनभद्र की बढ़ती औद्योगिक साख और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था का स्पष्ट संकेत है। इन निवेश प्रस्तावों का असर अब धरातल पर भी साफ नजर आने लगा है।

54 औद्योगिक इकाइयों ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) में भाग लिया, जबकि 38 इकाइयों ने अपना वाणिज्यिक उत्पादन शुरू कर दिया है। इन इकाइयों में कुल 5285 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जिससे जिले में हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह ने बताया कि निवेशकों को सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है। इससे एनओसी, अनुमतियों और प्रोत्साहनों की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हुई है। यह व्यवस्था निवेश के लिए “बूस्टर” की तरह काम कर रही है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों से जिले में निवेश की अपार संभावनाएं सामने आई हैं।

निवेश मित्र पर जिले का बेहतर प्रदर्शन: जनपद सोनभद्र निवेशकों को एन0ओ0सी0 प्रदान करने में तत्परता से कार्य कर रहा है, जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देशन में निवेशकों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत एन0ओ0सी0 की सुविधा प्रदान करने में जनपद सोनभद्र को प्रदेश में 12वाॅ स्थान प्राप्त हुआ है।

तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर: जिले में औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास किया जा रहा है। इससे बड़े और दीर्घकालिक निवेश आकर्षित होने की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं।

ऊर्जा और भंडारण क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट : जनपद सोनभद्र में ग्रीन ऊर्जा के माध्यम से विद्युत उत्पादन में अनेकों प्लांट जनपद में निवेश कर रहे हैं, जिसमें ग्रीनको ग्रुप 17181 करोड़, टोरेन्ट पावर 13200 करोड़, टोरेन्ट पावर 9600 करोड़, जे0एस0डब्ल्यू0 8000 करोड, अदानी ग्रुप 7464 करोड़ और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एम0 प्लस तुमभद्रा द्वारा 200 करोड़ का निवेश किया जा रहा है तथा सरकारी क्षेत्र की कम्पनी एन0टी0पी0सी0 के माध्यम से शक्तिनगर स्टेज-3 में 14400 करोड़, ओबरा सी0 में 13005 करोड़, ओबरा डी0 में 17985 करोड़, अनपरा ई0 में 18625 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।
उत्पादन में संचालित प्रमुख इकाइयां ओबरा सी0 13005 करोड़, काशी विश्वनाथ डेयर 45 करोड़, वल्यू ब्रोइंग कम्पनी 48 करोड़, अनन्या फूडकिंग 25 करोड़, ज्योति राईस मिल 5 करोड़  है, इस प्रकार कुल 38 कम्पनियों में 3563 लोगों को रोजगार मिला है।

निर्माणाधीन प्रमुख इकाइयां : ग्रीनको ग्रुप 17181 करोड़, टोरेन्ट पावर 13200 करोड़, टोरेन्ट पावर 9600 करोड़, जे0एस0डब्ल्यू0 8000 करोड, अदानी ग्रुप 7464 करोड़ और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एम0 प्लस तुमभद्रा द्वारा 200 करोड़ एन0टी0पी0सी0 शक्तिनगर स्टेज-3 में 14400 करोड़, ओबरा डी0 में 17985 करोड़, अनपरा ई0 में 18625 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है।

जिला प्रशासन का मानना है कि इन्वेस्ट यूपी की सुदृढ़ और पारदर्शी प्रणाली के कारण जनपद सोनभद्र निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। आने वाले समय में यह जिला उत्तर प्रदेश के औद्योगिक मानचित्र पर एक मजबूत ऊर्जा एवं कृषि के क्षेत्र में स्थापित रहेगा।

जनपद सोनभद्र को जी0बी0सी0-5 के माध्यम से 20 हजार करोड़ का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें जिलाधिकारी के निर्देशन में समस्त विभागों से समन्यव स्थापित कर इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कार्य किया जा रहा है।

Previous Post

अनपरा. मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. राज्य सूचना आयुक्त ने लंबित अपीलों अथवा शिकायतों की समीक्षा की

Next Post

सोनभद्र. राज्य सूचना आयुक्त ने लंबित अपीलों अथवा शिकायतों की समीक्षा की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.