• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सीवान की बेटी शगुफ्ता नाज ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, अनाथ होकर भी नहीं टूटी हिम्मत

Admin by Admin
December 6, 2025
in खेल
0
सीवान की बेटी शगुफ्ता नाज ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण, अनाथ होकर भी नहीं टूटी हिम्मत
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 06, 2025, 19:19 IST

Siwan News: सीवान जिले के बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव की 17 वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी शगुफ्ता नाज हैहरिद्वार (उत्तराखंड) में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जूनियर ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शगुफ्ता ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर न सिर्फ बिहार, बल्कि सम्पूर्ण देश में सीवान का नाम रोशन किया है

हालिया राष्ट्रीय खेलों की दुनिया में जिस नाम ने बिहार का परचम बुलंद किया है. वह बड़हरिया प्रखंड के लौवान गांव की 17 वर्षीय बेटी शगुफ्ता नाज है. हरिद्वार (उत्तराखंड) में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित 18वीं राष्ट्रीय जूनियर ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में शगुफ्ता ने एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीतकर न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश में सीवान का नाम रोशन किया है.

52 किलोग्राम वर्ग में दिखाया दम
जूनियर वर्ग की 52 किलोग्राम भार श्रेणी में शगुफ्ता नाज़ ने एक के बाद एक बेहतरीन मुकाबले जीते.
उत्तर प्रदेश की खिलाड़ी को नॉकआउट कर चौंकाया.हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को 0–9 से मात दी. हरियाणा की मजबूत प्रतिद्वंद्वी को 1–9 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इस प्रतियोगिता में देशभर के राज्यों की दिग्गज जूनियर खिलाड़ी हिस्सा ले रही थीं. लेकिन शगुफ्ता ने अपने हुनर फिटनेस और तकनीक के दम पर सबको पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण अपने नाम किया.

तीन वर्षों में 10 पदक
शगुफ्ता पिछले तीन वर्षों से लगातार राष्ट्रीय स्तर पर दबदबा बनाए हुई हैं. अब तक वह 10 पदक जीत चुकी हैं।2023 में हरियाणा के सोनीपत में आयोजित ओपन नेशनल चैंपियनशिप में भी वे अपने आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार की चैंपियन बनी थीं।ग्रैपलिंग जैसे कठोर और तकनीकी खेल में एक मुस्लिम लड़की का राष्ट्रीय फ़लक पर लगातार चमकना, समाज के लिए भी प्रेरणादायक है.

अनाथ होकर भी नहीं टूटी हिम्मत
शगुफ्ता की सफलता की कहानी केवल खेल की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष की भी दास्तां है।बहुत कम उम्र में ही उन्होंने माता-पिता को खो दिया। अनाथ होने के बाद उनकी जिम्मेदारी उनके मामा मो. कलीम उर्फ़ विकास अहमद ने उठाई. इन सबके बीच शगुफ्ता ने जीएम हाई स्कूल, बड़हरिया में पढ़ाई करते हुए अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया.परिवारिक समर्थन और व्यक्तिगत जज़्बे का यह अद्भुत संगम आज उनके स्वर्ण पदकों में साफ झलकता है.

मुस्लिम समाज की बेटियों के लिए बनी मिसाल
आज के दौर में जब बेटियों के लिए खेलों में करियर बनाना चुनौतीपूर्ण माना जाता है. खासकर ग्रामीण और मुस्लिम समाज में अवसर कम देखने को मिलते हैं. वहीं शगुफ्ता नाज़ एक नई दिशा दिखा रही हैं. वे साबित कर रही हैं कि हिम्मत, मेहनत और सपनों पर भरोसा हो तो हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, मंज़िल दूर नहीं रहती.शगुफ्ता बताती हैं कि खेल ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है. उनके गांव और जिले की अधिक से अधिक बच्चियां आगे आएं. उनकी कामयाबी लड़कियों में खेल के प्रति नया उत्साह भर रही है.

सीवान की पहचान बन रही है बेटियों की सफलता
सीवान की मिट्टी ने हमेशा प्रतिभाएं दी हैं. अब बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं. स्थानीय खेल प्रशिक्षकों ने भी शगुफ्ता की मेहनत और अनुशासन की सराहना की है. समाज के लोगों का कहना है कि शगुफ्ता नाज़ की उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि अनाथ होने का मतलब अंत नहीं, बल्कि मजबूती से उठने की शुरुआत भी हो सकता है.

।

First Published :

December 06, 2025, 19:19 IST

homesports

सीवान की बेटी शगुफ्ता नाज ने राष्ट्रीय ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

गुमला के सुजल कुमार की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में कांस्य जीतकर खेल नगरी का बढ़ाया मान

Next Post

रेणुकूट. डीसीएम ट्रक से निकले बांस ने चीर दिया सीना, हादसे में युवक की मौत

Next Post

रेणुकूट. डीसीएम ट्रक से निकले बांस ने चीर दिया सीना, हादसे में युवक की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान
  • शक्तिनगर. माँ ज्वालामुखी मंदिर विवाद पर संचालन समिति ने रखा पक्ष, जांच दस्तावेजों का दिया हवाला

Breaking News

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशानुसार बुधवार को मेडिकल...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio