• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

who is Sujeet Kalkal:कौन हैं सुजीत कलकल…जिन्होंने नहीं की JEE की तैयारी, वर्ल्ड चैंपियनिशप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पढ़ाई में भी अव्वल

Admin by Admin
October 28, 2025
in खेल
0
who is Sujeet Kalkal:कौन हैं सुजीत कलकल…जिन्होंने नहीं की JEE की तैयारी, वर्ल्ड चैंपियनिशप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पढ़ाई में भी अव्वल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 28, 2025, 18:14 IST

Who is Sujeet Kalkal: सुजीत कलकल ने पिछले वर्ष इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था. लेकिन इस बार भारतीय पहलवान ने अपने पदक का रंग बदल दिया. खेल सीखने के साथ-साथ सुजीत ने पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित किया. 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए. उन्होंने जेईई की तैयारी के बारे में भी सोचा, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इंजीनियरिंग नहीं, कुश्ती ही उनका असली करियर है.

कौन हैं सुजीत कलकल...जिन्होंने नहीं की JEE की तैयारी, गोल्ड जीतकर रचा इतिहासपहलवान सुजीत कलकल 22 साल की उम्र में बने विश्व चैंपियन.

नई दिल्ली. भारतीय पहलवान सुजीत कलकल ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के उमिदजोन जलोलोव को 10-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला चार मिनट 54 सेकंड तक चला. इसके बाद रेफरी ने सुजीत कलकल को विजेता घोषित किया. कलकल ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर पूर्ण नियंत्रण दिखाते हुए श्रेष्ठता के आधार पर जीत हासिल की. खेल सीखने के साथ-साथ सुजीत ने पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित किया. 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए. उन्होंने जेईई की तैयारी के बारे में भी सोचा, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इंजीनियरिंग नहीं, कुश्ती ही उनका असली करियर है.

इससे पहले, सोनीपत के सुजीत कलकल (Sujit Kalkal) ने कोई विश्व खिताब नहीं जीता था. हालांकि उन्होंने दो अंडर-23 एशियाई खिताब (2022, 2025) और एक अंडर-20 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण (2022) जीता था. सुजीत ने पिछले साल इसी चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था. इस बार उन्होंने अपने पदक का रंग बदल दिया. उन्होंने अपनी पहली दो जीत तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हासिल कीं, जिसमें उन्होंने मोल्दोवा के फियोडोर चेवदारी (12-2) और पोलैंड के डोमिनिक जैकब (11-0) को हराया. क्वार्टर फाइनल में बशीर मागोमेदोव से पिछड़ने के बावजूद, उन्होंने 4-2 से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जहां उन्होंने मुकाबले के अंतिम क्षणों में दो अंकों के शानदार थ्रो के साथ जापान के युतो निशियुची को 3-2 से हराया.

Sujeet Kalkal, Who is Sujeet Kalkal, Sujeet Kalkal wins gold, Sujeet Kalkal wins gold U23 World Championship, Sujeet Kalkal JEE, Sujeet Kalkal 90 percent mark class xi exams, Sujeet Kalkal wrestling, Indian wrestler Sujeet Kalkal, सुजीत कलकल, सुजीत कलकल पहलवान, सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड
पहलवान सुजीत कलकल 22 साल की उम्र में बने विश्व चैंपियन.

सुजीत कलकल के कोच कुलदीप सिंह सहरावत ने बताया कि उसने मुकाबले से पहले मुझे फोन किया था. कुलदीप ने कहा, मैं उनसे बस यही कह रहा था कि बस अपना सर्वश्रेष्ठ दो. और नतीजे की चिंता न करो. लेकिन सुजीत बहुत आश्वस्त था. वह फाइनल को लेकर चिंतिम नहीं था.’ इस 22 वर्षीय पहलवान का आत्मविश्वास और भी बढ़ गया था क्योंकि उसने टूर्नामेंट की अपनी दो सबसे कठिन चुनौतियों को पहले ही पार कर लिया था. रूस के दो बार के अंडर-23 विश्व चैंपियन बशीर मागोमेदोव और जापान के पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन युतो निशियुची के खिलाफ रविवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर सुजीत आत्मविश्वास से ओतप्रोत थे. दोनों ही मुकाबले बेहद रोमांचक रहे, जिसमें सुजीत ने आखिरी क्षणों में गोल करके पिछड़ने के बाद वापसी की. सुजीत को मागोमेदोव के खिलाफ 4-2 और निशियुची के खिलाफ 3-2 से जीत मिली.

Sujeet Kalkal, Who is Sujeet Kalkal, Sujeet Kalkal wins gold, Sujeet Kalkal wins gold U23 World Championship, Sujeet Kalkal JEE, Sujeet Kalkal 90 percent mark class xi exams, Sujeet Kalkal wrestling, Indian wrestler Sujeet Kalkal, सुजीत कलकल, सुजीत कलकल पहलवान, सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड

सुजीत कलकल ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. पांच मुकाबलों में से उन्होंने केवल एक ही टेकडाउन (मोल्दोवा के फियोडोर चेवदारी के खिलाफ) किया. निशियुची और मागोमेदोव ने केवल स्टेप-आउट और पैसिविटी कॉल के ज़रिए ही अंक बनाए. अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में जीतना खेल में सबसे बड़ा खिताब नहीं है, लेकिन सीनियर विश्व चैंपियनशिप में जो हुआ, उसके बाद सुजीत को यह आत्विवास मिलेगा कि वह शीर्ष स्तर के पहलवान हैं.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2025, 18:14 IST

homesports

कौन हैं सुजीत कलकल…जिन्होंने नहीं की JEE की तैयारी, गोल्ड जीतकर रचा इतिहास



Source link

Previous Post

ओबरा. उदीयमान आदित्य देव को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा सम्पन्न

Next Post

डाला. छठ पूजा समिति ने किया भंडारे का आयोजन

Next Post

डाला. छठ पूजा समिति ने किया भंडारे का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio