• Home
  • Privacy Policy
Sunday, June 21, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ संपन्न

JK Gupta by JK Gupta
October 28, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र. @कृपा शंकर पांडेय…

लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में छठव्रती घाटों पर पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर 36 घंटे का निर्जला व्रत तोड़ा। श्रद्धालुओं ने नदियों, तालाबों और पोखरों के पवित्र जल में डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान सभी ने अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ घाटों पर छठ पूजा समिति की ओर से व्रतियों के लिए दुग्ध का वितरण किया गया। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं भी की गई थीं। बिहार और झारखंड में छठ पर्व का विशेष महत्व है। सोनभद्र जिला इन दोनों राज्यों से जुड़ा होने के कारण यहां भी यह पर्व पूरी आस्था और भक्ति के साथ मनाया जाता है। पर्व में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन चावल और गुड़ से बने प्रसाद को ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देती हैं और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन करती हैं।बिहार, झारखंड और पूर्वांचल समाज के लोगों का मानना है कि यह व्रत संतान प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए किया जाता है। सिंदूर का भी विशेष महत्व होता है।

मान्यता है कि मांग में लंबा सिंदूर लगाने से पति की उम्र लंबी बढ़ती है। चोपन सोन नदी तट, ओबरा और सिंदुरिया स्थित रेणुका नदी तट और विभिन्न तालाबों पर लाखों श्रद्धालुओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। तड़के 3 बजे से ही घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हाथों में प्रसाद का सूप थामे व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य की उपासना की।

सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही जयकारों के साथ अर्घ्य अर्पित किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाएं, पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर एकत्रित हुई थीं। नाक तक लंबा सिंदूर लगाए महिलाओं ने घाट के किनारे विधि-पूर्वक छठी मैया की पूजा-अर्चना की। लोगों ने छठी मैया और सूर्य देव से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, लंबी आयु और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान घाटों पर ‘उगा हो सुरुजदेव, भिन भिनसरवा, अरघ केर-बेरवा, पूजन केर-बेरवा…’, ‘उगी हे दीनानाथ, जल्दी जल्दी उगा हे सूरज देव…’ जैसे छठ गीत गूंजते रहे। वही पिछले 12 घंटों में हुई बारिश और हवा ने छठ घाट पर कुछ बाधा जरूर डाली, लेकिन लोक आस्था के इस महापर्व में शामिल होने से श्रद्धालुओं को नदी तट पर जाने से नहीं रोक पाई।

इसके बाद आखिरी दिन उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। व्रत का पारण पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद जैसे ठेकुआ, केला और मिठाई आदि खाकर करना चाहिए। पारण उषा अर्घ्य के बाद ही किया जाता है, साथ ही बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर और छठी मैया का प्रसाद सभी को बांटा जाता है। छठ घाट पर मौजूद रहे ।रामनारायण पांडेय,प्रधान राम नगीना,राधा रमण पांडेय,राजन पांडेय,मुकुल पांडेय . राजेंद्र पुलिस प्रशासन मौजूद रहे ।

Previous Post

सलखन. कलयुगी माँ की करतूत- मारकुंडी घाटी मे नवजात बच्ची को मुँह बाध कर फेंका

Next Post

बीजपुर. वरिष्ठ समाजसेवी से व्रती महिलाओं में बांटे प्रसाद और साड़ी

Next Post

बीजपुर. वरिष्ठ समाजसेवी से व्रती महिलाओं में बांटे प्रसाद और साड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल
  • सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
  • सोनभद्र. सदर विधायक की मौजूदगी में दुर्गंध मुद्दे पर मंथन, समाधान के लिए उठे ठोस कदम
  • मुख्यालय. आम आदमी पार्टी का अनोखा प्रदर्शन, भिक्षाटन कर ₹420 का चढ़ावा किया दान
  • बीजपुर. नर कंकाल का आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य मामले में दूसरे युवक को पुलिस ने पकड़ा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 257 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर, बिछेगा सड़कों का जाल
  • सोनभद्र. नीट-2026; परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.