• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. प्रभारी निरीक्षक ने व्यापारियों संग किया बैठक

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. (सौरभ गोस्वामी)….


स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया की अध्यक्षता में नगर के व्यापारियों की बैठक की गयी।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक श्री चौरसिया ने कहा कि नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ तथा अपराधमुक्त बनाए जाने हेतु सामूहिक सहयोग आवश्यक है।

कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्यौहारों के मद्देनज़र नगर में शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना प्रमुख है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों से कहा कि वह अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा इस प्रकार सुनिश्चित करें कि एक कैमरा दुकान के साथ- साथ मुख्य मार्ग की ओर भी केंद्रित रहे, जिससे पुलिस को तकनीकी सहयोग मिल सके और अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि नगर की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक और व्यापारी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।

दुकानों और धार्मिक स्थलों पर लगे कैमरे न केवल चोरी, लूटपाट या अन्य अपराधों की रोकथाम में सहायक होंगे, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए प्रमाणिक साक्ष्य भी प्रदान करेंगे। बैठक में मौजूद व्यापारी तथा समाजसेवी सभी ने एक स्वर में थाना प्रभारी के इस पहल का स्वागत करते हुए नगर को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी ने अंत में कहा कि पुलिस-जन सहयोग ही अपराध नियंत्रण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

आने वाले पर्वों को लेकर पुलिस की गश्त व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को और मजबूत किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।बैठक में अध्यक्ष मिथिलेश अग्रहरी, महामंत्री सुरेश सिंह, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल,उपाध्यक्ष शुभम त्रिपाठी, गौरव जैन, रमेश पाठक, शौकत अली, संगठन मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंत्री मनोज कन्नौजिया, पूर्व नपं अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कृष्णा केशरी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Previous Post

ओबरा. स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन कर किया समापन

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनाई गई डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.