• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हिंडाल्को रेनुकूट को राज्यपाल ने किया सम्मानित, ICDS गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला प्रशंसा पत्र

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र (अमिताभ मिश्रा)……


हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुकूट के लिए गुरुवार का दिन गौरव का क्षण रहा, जब कंपनी को एकीकृत बाल विकास सेवा की गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान हेतु उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। कंपनी को यह सम्मान वाराणसी स्थित सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

समारोह के दौरान राज्यपाल महोदया ने हिंडाल्को के सामाजिक दायित्व के तहत चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि औद्योगिक संस्थान यदि समाज के उत्थान में ऐसी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तो यह प्रदेश के विकास के लिए अत्यंत सकारात्मक कदम है।

हिंडाल्को क्लस्टर अध्यक्ष समीर नायक और क्लस्टर मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह के नेतृत्व तथा क्लस्टर CSR प्रमुख अनिल झा के मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा बाल विकास, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को सराहा गया। इस अवसर पर हिंडाल्को की CSR टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री सचिन सिंह ने राज्यपाल महोदया से प्रशंसा पत्र प्राप्त किया।

राज्यपाल द्वारा हिंडाल्को को यह सम्मान विशेष रूप से मयोरपुर, दुद्धी, बभनी ब्लॉक एवं रेणुकूट क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने, बाल स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। कंपनी की पहल से इन क्षेत्रों में अनेक आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे स्थानीय बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण उपलब्ध हो रहा है।

हिंडाल्को रेनुकूट की CSR टीम ग्रामीण एवं पिछड़े इलाकों में सामुदायिक विकास, महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। कंपनी का उद्देश्य समाज के समग्र विकास में भागीदारी निभाना और बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहयोग देना है। कंपनी प्रबंधन ने इस सम्मान को हिंडाल्को परिवार के सभी सदस्यों और स्थानीय समुदाय के प्रति समर्पित बताया और आगे भी सामाजिक विकास की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Previous Post

रेणुकूट. पुलिस ने चलाया अभियान, चार पहिया वाहनों से हटाई गई काली फिल्म

Next Post

हीरो महिला इंडियन ओपन: वाणी कपूर की शानदार शुरुआत, टॉप-10 में चार भारतीय

Next Post
हीरो महिला इंडियन ओपन: वाणी कपूर की शानदार शुरुआत, टॉप-10 में चार भारतीय

हीरो महिला इंडियन ओपन: वाणी कपूर की शानदार शुरुआत, टॉप-10 में चार भारतीय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.