• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने लहराया परचम, राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी – Bihar News

Admin by Admin
October 6, 2025
in खेल
0
सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने लहराया परचम, राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी – Bihar News
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:October 06, 2025, 16:55 IST

सीतामढ़ी की कल्याणी ने श्रीगंगानगर में सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर बिहार का नाम रोशन किया. कोच विकास कुमार के मार्गदर्शन में उनको यह उपलब्धि मिली है. कल्याणी इससे पहले कुराश चैम्पियनशिप में अपना दम दिखला चुकी हैं.

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडलतस्वीर 

सीतामढ़ी: जिले की बेटी कल्याणी ने सीबीएसई राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और बिहार का नाम रौशन किया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 40 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में कल्याणी ने पटियाला, पंजाब की तनीषा बरला को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कल्याणी डुमरा प्रखंड के विश्वनाथपुर गांव निवासी शत्रुघ्न यादव की पुत्री और रामनरेश यादव की पौत्री हैं. उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे जिले को गर्वित कर दिया है.

नेशनल कुराश चैंपियनशिप में भी जीता गोल्ड
कल्याणी ने इससे पहले भी सितंबर माह में आयोजित नेशनल कुराश चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का मान बढ़ाया था.  उनके इस लगातार दो बड़ी उपलब्धियों ने साबित कर दिया कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. कोच विकास कुमार और बिहार जूडो संघ के सचिव राम उदय सिंह के कुशल मार्गदर्शन ने कल्याणी को इस सफलता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई.

जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी
इस उपलब्धि के बाद जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि कल्याणी को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा और हर संभव सहयोग दिया जाएगा. संघ के सचिव सतीश कुमार ने भी बताया कि वह नेशनल जूडो चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली जिले की पहली महिला खिलाड़ी हैं. इस उपलब्धि ने न केवल महिलाओं के खेल क्षेत्र में पहचान बढ़ाई है, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा दी है.

कल्याणी की मेहनत और लगन ने साबित कर दिया कि अगर युवा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हों तो बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं. उनके इस गोल्ड मेडल ने सीतामढ़ी जिले के खेल जगत में नया इतिहास रच दिया है. भविष्य में उन्हें और भी बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है. जिले की जनता और खेल संगठनों की शुभकामनाएं कल्याणी के साथ हैं और वे उनकी आगे की उपलब्धियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

Location :

Sitamarhi,Sitamarhi,Bihar

First Published :

October 06, 2025, 16:55 IST

homesports

सीतामढ़ी की बेटी कल्याणी ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल



Source link

Previous Post

D Gukesh King Throwing Controversy: तो ये पहले से प्‍लांड था, क्‍यों डी गुकेश के ‘किंग’ अमेरिकी खिलाड़ी ने दर्शकों में फेंक दिया? सच आ गया सामने

Next Post

ओबरा. जेई संगठन के अध्यक्ष बने अरुण, प्रशांत सचिव

Next Post

ओबरा. जेई संगठन के अध्यक्ष बने अरुण, प्रशांत सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी
  • सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने
  • सोनभद्र. प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का 8 अगस्त को जनपद दौरा
  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म

Breaking News

सोनभद्र. विश्व स्तनपान सप्ताह पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं को दी कानूनी जानकारी

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0.....  Sonbhadra । उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण...

Read moreDetails

सोनभद्र. नशीली और नकली दवाओं की जांच को मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, छह दवाओं के लिए गए नमूने

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से नशीली एवं नकली दवाओं की बिक्री रोकने के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio