• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

104 देश… 2200 पैरा एथलीट, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, 9 दिनों तक भारत में चलेगा मेला

Admin by Admin
September 25, 2025
in खेल
0
104 देश… 2200 पैरा एथलीट, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज, 9 दिनों तक भारत में चलेगा मेला
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 25, 2025, 23:18 IST

World Para Athletics Championships 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में गुरुवार को हुआ. इस टूर्नामेंट में 104 देशों के लगभग 2200 पैरा एथलीट भाग लेंगे.

104 देश... 2200 पैरा एथलीट, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाजवर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज.

नई दिल्ली. भारत में पहली बार आयोजित हो रहे 12वीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज हो गया. उद्घाटन समारोह में भारत ने अपनी सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया. यह इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पैरा चैंपियनशिप है. खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार से शुरू होकर 9 दिन तक चलने वाली इस चैंपियनशिप की शुरुआत की घोषणा की जिसमें 104 देशों के लगभग 2200 पैरा एथलीट भाग लेंगे.

लगभग एक घंटे 45 मिनट तक चले समारोह के अंत में मांडविया ने कहा, ‘मैं विश्व पैरा एथलेटिक्स 2025 के उद्घाटन की घोषणा करता हूं.’ उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों की परेड और 45 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. 104 देशों के एथलीट और अधिकारी जेएलएन स्टेडियम के वीआईपी क्षेत्र के सामने बनाए गए मंच पर बैठे गणमान्य व्यक्तियों के पास से गुजरे. ध्वजवाहक धर्मबीर नैन और प्रीति पाल के नेतृत्व में लगभग 10 भारतीयों ने परेड में भाग लिया.

World Para Athletics Championships, India’s Sports Minister Mansukh Mandaviya, 2,200 para athletes, Sumit Antil, Preethi Pal, Deepthi Jeevanji, Dharambir Nain, Praveen Kumar, World Para Athletics Championships opening ceremony, विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज.

दिल्ली के डांस ग्रुप ‘वी आर वन’ ने मशहूर ‘जय हो’ गीत पर प्रस्तुति दी, जिनमें से कई व्हीलचेयर पर थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम के एक भाग में भांगड़ा नृत्य और मृदंग के साथ मणिपुरी ‘पुंग चोलोम’ का प्रदर्शन किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संदेश भेजा जिसे खेल सचिव हरि रंजन राव ने पढ़ा. मोदी ने अपने संदेश में कहा, ‘भारत को पहली बार विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करने पर गर्व है. ऐसे समय में जब हमारे देश को खेल और समावेशी राष्ट्र के रूप में मान्यता मिल रही है, इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है.’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पैरा खिलाड़ियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने सहनशीलता और दृढ़ संकल्प के अर्थ को नए सिरे से परिभाषित किया है और दुनिया भर के खिलाड़ियों और आम लोगों को प्रेरित किया है. उनकी उपलब्धियों ने एक सामूहिक विश्वास जगाया है कि कोई भी चुनौती असंभव नहीं है. बाधाओं को तोड़कर और नए मानक स्थापित करके पैरा एथलीटों ने एक उभरते खेल केंद्र के रूप में भारत की पहचान को मजबूत करने और लाखों लोगों को खेलों को जीवन जीने के तरीके के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’

उन्होंने कहा, ‘खेल धर्म, क्षेत्र और राष्ट्रीयता की सभी बाधाओं को पार करते हुए लोगों को जोड़ने का एक शानदार तरीका है. आज की दुनिया में खेल के इस एकीकृत पहलू पर जोर देना और भी जरूरी है. मुझे यकीन है कि इस टूर्नामेंट का सभी प्रतिभागियों और दर्शकों पर समान प्रभाव पड़ेगा.’ समारोह के दौरान खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, खेल सचिव हरि रंजन राव, सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया और विश्व पैरा एथलेटिक्स के अध्यक्ष पॉल फिट्जगेराल्ड भी मौजूद थे. पैरा एथलीट 186 पदक स्पर्धाओं में भाग लेंगे जो जापान के कोबे में 2024 में हुए पैरालंपिक खेलों से 15 ज्यादा हैं.

पूर्व पैरालंपिक चैंपियन और ओटोबॉक के ब्रांड एंबेसडर हेनरिक पोपोव ने कहा कि इस पैमाने पर विश्व स्तरीय तकनीकी सहायता प्रदान करना इंटरनेशनल पैरालंपिक समिति के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी के अनुरूप एक रणनीतिक प्रतिबद्धता है. भारत में इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने से हमें उभरते बाजारों में विस्तार करने, हितधारकों का मूल्य बढ़ाने और समावेशी, तकनीक-संचालित स्वास्थ्य सेवा के अपने दृष्टिकोण को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है. विश्वसनीय और अभिनव समाधानों के साथ एथलीटों को सशक्त बनाकर हम मैदान के अंदर और बाहर उनकी प्रगति में योगदान करते हैं.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 25, 2025, 23:02 IST

homesports

104 देश… 2200 पैरा एथलीट, वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रंगारंग आगाज



Source link

Previous Post

शक्तिनगर. एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

Next Post

म्योरपुर. श्री रामलीला जनक फुलवारी का श्रृंगारिक मंचन देख खुशी से झूम उठे दर्शक

Next Post

म्योरपुर. श्री रामलीला जनक फुलवारी का श्रृंगारिक मंचन देख खुशी से झूम उठे दर्शक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. नगर पालिका के दावों की खुली पोल, क्षेत्र में शो पीस बनी हैंगिंग लैंटर्न लाइट
  • देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल

Breaking News

सोनभद्र. नगर पालिका के दावों की खुली पोल, क्षेत्र में शो पीस बनी हैंगिंग लैंटर्न लाइट

by JK Gupta
August 7, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड संख्या-8 स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में महिला थाना के पास...

Read moreDetails

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News

देश विरोधी नहीं, हमसे ईमानदार है जेन Z; मोहन भागवत का BJP ही नहीं, RSS को भी संदेश, National Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio