ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)…..

स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में अग्र कुल के संस्थापक महराज अग्रसेन जी की जयंती सोमवार को धूमधाम से मनायी गयी। इस दौरान मुख्य यजमान रविन्द्र गर्ग द्वारा सर्वप्रथम महराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।वही वैदिक मंत्रोच्चार संग पूरे विधि विधान से पूजन हवन किया गया।जयंती कार्यक्रम में शामिल किशोरी लाल बंसल ने महराज जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किये गए कार्यों से सभी को अवगत कराया।
उन्होंने बताया कि अग्रसेन जयंती महाराजा अग्रसेन का जन्म दिवस है, जिन्हें अग्रवाल समुदाय का संस्थापक माना जाता है। यह जयंती समानता, करुणा और सामाजिक कल्याण के उनके आदर्शों को याद करने और बढ़ावा देने के लिए मनाई जाती है। इस दिन, समुदाय के सदस्य महाराजा अग्रसेन की शिक्षाओं का सम्मान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक सेवा और दान जैसे कार्य करते हैं।
एक ईट और एक रूपए का चलन महाराज अग्रसेन ने शुरू किया था,ताकि कोई भी समाज में बिना घर के न रहे। पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से विरेन्द्र मित्तल, प्रवेश अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल, प्रतीक अग्रवाल,संदीप जिंदल,सुरेन्द्र सिंघल, अशोक अग्रवाल सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।