• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आखिर वो कौन सी चूक हो गई, जिसकी वजह से नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप हार गए

Admin by Admin
September 19, 2025
in खेल
0
World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा इतिहास रचने से चूके… नहीं बचा सके अपना खिताब, वाल्कॉट बने नए वर्ल्ड चैंपियन
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नीरज चोपड़ा भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) में भारत के हीरो हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप में वो भारत के लिए मेडल नहीं जीत पाए तो निराशा हुई. वो जब-जब प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं, सब उनसे गोल्ड की उम्मीद करते हैं. इस बार जब उन्होंने अपने खेल की शुरुआत की तो फाइनल तक ऐसे पहुंच गए जैसे कोई सामान्य चैंपियनशिप हो, और इसी वजह से उनसे उम्मीदें भी बहुत हो गईं. लेकिन चैंपियनशिप के फाइनल में आखिर कौन सी चूक हुई कि भारत के लिए वो गोल्ड हासिल नहीं कर सके.

फाइनल में क्या हुआ पूरी कहानी
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की शुरुआत 13 सितंबर से टोक्यो में हुई. 18 सितंबर यानी बीते कल पुरुष भाला फेंक का फाइनल हुआ। नीरज चोपड़ा, जो 2023 के टोक्यो चैंपियनशिप के गोल्ड विजेता हैं क्वालिफिकेशन में आसानी से पहुंच गए थे। लेकिन फाइनल में उनका प्रदर्शन खराब रहा। छह थ्रो के मौके में नीरज का पहला थ्रो 82.19 मीटर, दूसरा 83.98, तीसरा फाउल, चौथा 82.86, पांचवां 84.03 (सर्वश्रेष्ठ) और छठा फाउल रहा। इससे वे आठवें स्थान पर रह गए। फाइनल के बाद नीरज ने बेल्ट उतारकर चेहरा ढक लिया. साफ दिख रहा था कि जितना निराशा हम भारतवासियों को हुई, उससे कहीं ज्यादा नीरज को।

कौन जीता?
गोल्ड: त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशॉर्न वालकॉट (Keshorn Walcott) — 88.16 मीटर थ्रो
सिल्वर: ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स (Anderson Peters) — 87.38 मीटर थ्रो
ब्रॉन्ज: अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन (Curtis Thompson) — 86.67 मीटर थ्रो

नीरज के साथ क्या गड़बड़ हुई
नीरज का फाइनल खराब रहा, क्योंकि कई चीजें गलत हुईं। सबसे बड़ा कारण चोट थी। नीरज ने मिक्स्ड जोन में बताया कि चेक गणराज्य में ट्रेनिंग के दौरान बैक इंजरी हो गई, जो टोक्यो जाने से कुछ दिन पहले हुई। इससे उनका थ्रो प्रभावित हुआ, और वे 85 मीटर के ऊपर नहीं फेंक पाए। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर था, जो उनके 88.06 मीटर के रिकॉर्ड से बहुत कम था। तीसरा और छठा थ्रो फाउल रहे, जो शुरुआती दवाब के कारण हुए. इस हास के बाद कोच ने कहा कि नीरज का बॉडी बैलेंस खराब था और चोट के कारण पावर नहीं आ रही थी। अल जजीरा ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा गया कि नीरज और अरशद नदीम दोनों खराब फॉर्म में थे, नदीम का सर्वश्रेष्ठ 82.75 मीटर रहा।

बाद में नीरज ने कहा, “मैंने कोशिश की, लेकिन बॉडी ने साथ नहीं दिया।”

फाइनल में क्या बेहतर रहा
फाइनल में एक और भारतीय थे. सचिन यादव. उन्होंने चौथा स्थान लिया, जो अच्छी खबर है। सचिन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.27 मीटर रहा, जो उनका पर्सनल बेस्ट है। वे क्वालिफिकेशन में 83.05 मीटर फेंक चुके थे। यानी भाला फेंक में भारत की तरफ से सचिन ने जो किया उसने नीरज का दर्द कम कर दिया. अब आने वाली चैंपियनशिप में हमारे दो दो खिलाड़ी दुनिया को टक्कर देंगे.

सचिन ने कहा, “मैं खुश हूं, लेकिन मेडल से चूक गया।”

हालांकि, यह भारत के लिए उम्मीद की किरण है, क्योंकि साचिन नीरज के बाद दूसरा बड़ा नाम बन रहे हैं।

नीरज की हार का भारत पर असर
भारत में नीरज चोपड़ा सिर्फ एथलीट नहीं, बल्कि प्रेरणा स्रोत हैं। 2021 ओलंपिक गोल्ड से वे हीरो बने, और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप गोल्ड से ऊंचाई पर पहुंचे। लेकिन 2025 फाइनल की हार से फैंस उदास हैं, सोशल मीडिया पर #NeerajChopra ट्रेंड कर रहा है। भारत सरकार ने नीरज को अर्जुन अवॉर्ड और पद्म श्री दिया, और वे युवाओं के लिए मिसाल हैं। क्योंकि नीरज जैसे सितारे प्रेरणा देते हैं। भारत में जहां क्रिकेट राज करता है, नीरज ने एथलेटिक्स को नई पहचान दी।

अब आगे क्या
नीरज ने कहा कि वे चोट से उबरेंगे और अगले इवेंट में वापसी करेंगे। कोच ने कहा कि फिटनेस पर काम करेंगे। सचिन का प्रदर्शन भारत के भविष्य को मजबूत करता है।



Source link

Previous Post

सोनभद्र. BREKING: निजी विद्यालय पर गिरी आकाशीय बिजली, दो छात्रों की मौत, दो घायल

Next Post

Neeraj Chopra: 5 वजहें, क्यों टोक्यो में नहीं चला नीरज चोपड़ा का जादू, सही नहीं गए जेवलिन थ्रो

Next Post
Neeraj Chopra: 5 वजहें, क्यों टोक्यो में नहीं चला नीरज चोपड़ा का जादू, सही नहीं गए जेवलिन थ्रो

Neeraj Chopra: 5 वजहें, क्यों टोक्यो में नहीं चला नीरज चोपड़ा का जादू, सही नहीं गए जेवलिन थ्रो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल
  • अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम
  • सोनभद्र. ऐश्वर्य राज सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी
  • कोन. स्व. जयप्रकाश चतुर्वेदी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल समेत भाजपा के कई दिग्गज
  • छात्रों-झारखंड सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

Breaking News

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल

एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में बसंत कुमार ने मचाई सनसनी, हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल
by Admin
August 9, 2026
0

Last Updated:August 09, 2026, 09:56 ISTयूजीन में विश्व एथलेटिक्स यू20 चैंपियनशिप में हाई जंपर खिलाड़ी बसंत कुमार मेघवाल ने भारत...

Read moreDetails

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम
by Admin
August 9, 2026
0

Last Updated:August 09, 2026, 09:29 ISTभारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio