• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, June 23, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बंदूक-कारतूस लेकर जा रहे थे निशानेबाज, पुणे एयर पोर्ट पर रोका गया, छह निशानेबाजों की उड़ान छूटी

Admin by Admin
September 17, 2025
in खेल
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पुणे: चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गोवा जा रहे पुणे के छह राइफल और पिस्टल निशानेबाज हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके हथियारों और कारतूस को स्वीकृति देने में कथित देरी के कारण अपनी उड़ान से चूक गए.

सभी निशानेबाजों की उम्र 18 साल से कम है और उन्हें बुधवार सुबह गोवा में होने वाली 12वीं पश्चिम क्षेत्र निशानेबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को अकासा एयर के विमान से उड़ान भरनी थी.

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अकासा एयर ने कहा कि निशानेबाज ‘विशेष निशानेबाजी उपकरणों की मौजूदगी में उनके सामान से जुड़ी अतिरिक्त सुरक्षा प्रक्रियाओं’ के कारण विमान में सवार नहीं हो सके. विमान कंपनी ने कहा कि उनकी टीम आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है.

ये खिलाड़ी ओलंपियन गगन नारंग की निशानेबाजी अकादमी ‘गन फॉर ग्लोरी’ से हैं. एक निशानेबाज के पिता अतुल क्षीरसागर ने पीटीआई को बताया कि उड़ान मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे रवाना होनी थी और सभी सात निशानेबाज अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ दोपहर दो बजकर 30 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट के बीच हवाई अड्डे पहुंच गए थे.

क्षीरसागर ने कहा, ‘हालांकि हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने हथियार और कारतूस को स्वीकृति देने में शाम पांच बजे तक की देरी की कि निशानेबाज अपने साथ गोला-बारूद नहीं ले जा सकते. असल में कोई भी निशानेबाज बंदूक और कारतूस एक साथ नहीं रखता. दोनों को अलग-अलग पैक किया जाता है और क्लीयरेंस के दौरान एयरलाइन निशानेबाजी किट को अपने पास रखती है और रसीद जारी करती है और रसीद के बदले किट गंतव्य पर वापस कर दी जाती है.’

उन्होंने आगे बताया कि एक लड़की निशानेबाज बिना किट के ही विमान में चढ़ने में कामयाब रही जबकि अन्य छह को रोक लिया गया और उनके बिना ही विमान ने उड़ान भर दी.

गन फोर ग्लोरी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस घटना पर निराशा व्यक्त की.

अकादमी ने कहा, ‘अकासा एयर की सेवा बेहद निराशाजनक रही. 12वीं पश्चिम क्षेत्र निशानेबाजी चैंपियनशिप के लिए पुणे से गोवा जा रहे हमारे खिलाड़ी राइफल और पिस्टल के सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ साढ़े तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पहुंच गए. सुचारू सुविधा प्रदान करने के बजाय कर्मचारियों ने प्रक्रिया में देरी की, काउंटर पर सहयोग नहीं किया और अंततः खिलाड़ी, कोच और अभिभावकों को विमान में चढ़ने से मना कर दिया.’

निशानेबाजी अकादमी ने आगे आरोप लगाया कि विमान में सवार एक खिलाड़ी की राइफल पुणे हवाई अड्डे पर उचित चेक-इन के बावजूद अकासा के कर्मचारियों ने रोक ली.

गन फोर ग्लोरी की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अकासा एयर ने एक्स पर कहा, ’16 सितंबर को पुणे से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी 1143 में बुक किए गए पेशेवर राइफल निशानेबाजों की एक टीम विशेष निशानेबाजी उपकरणों से युक्त अपने सामान से जुड़ी लंबी सुरक्षा प्रक्रियाओं के कारण विमान में सवार नहीं हो पाई.’

एयरलाइन ने कहा, ‘हमारी टीम सभी आवश्यक सहायता प्रदान कर रही हैं और गोवा में प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए उनके लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की जा रही है. हमें हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है. अकासा एयर में यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन एक सहज और विश्वसनीय यात्रा अनुभव के साथ हो.’

Source link

Previous Post

World Athletics Championships Live Streaming: कब और कहां देखें नीरज चोपड़ा का मुकाबला

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Next Post

सोनभद्र. समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. नाले की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • बभनी. मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत
  • चिरंत विश्वनाथ ने रचा इतिहास, जापान के मोटेगी रेस में जीत दर्ज करने वाले बने पहले भारतीय
  • भारत में ब्रिज होगा प्रोफेशनल, ‘ताश के शतरंज’ को मिला नया मंच, हो गया ‘ऐतिहासिक समझौता’
  • घोरावल. अलग-अलग घटनाओं में चार घायल

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. नाले की झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत नर कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी
  • बभनी. मार्निंग वॉक पर निकले व्यापारी को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.