• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आयुर्वेद की अनमोल देन, एक जादुई पत्ता, अनेकों बीमारियों से निजात, खासियत जान हो जाएंगे हैरान

Admin by Admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
आयुर्वेद की अनमोल देन, एक जादुई पत्ता, अनेकों बीमारियों से निजात, खासियत जान हो जाएंगे हैरान
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 14, 2025, 23:25 IST

Ballia News: पान का पत्ता न केवल परंपरा का अहम हिस्सा है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अनमोल है. पाचन, त्वचा, ऊर्जा, मानसिक शांति और इम्यूनिटी– हर क्षेत्र में इसके फायदे वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक दृष्टि से साबित हो चुके हैं.

बलिया. आयुर्वेद में कई ऐसे पौधों और पत्तों का वर्णन मिलता है जो सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं. इन्हीं में से एक है पान का पत्ता, जिसे आमतौर पर परंपराओं, पूजा-पाठ और सामाजिक रस्मों से जोड़ा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पत्ता केवल परंपरा का हिस्सा ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी संजीवनी से कम नहीं है? विशेषज्ञ बताते हैं कि यदि पान के पत्ते का सेवन सही तरीके से किया जाए, तो यह पाचन संबंधी परेशानियों से लेकर इम्यूनिटी बढ़ाने तक कई मामलों में मददगार साबित हो सकता है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना उपाध्याय (एमडी मेडिसिन) बताती हैं कि पान का पत्ता मुंह के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. यह दुर्गंध को दूर कर मसूड़ों को मजबूत बनाता है. इसके अलावा पान का पत्ता पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में मदद करता है, जिससे गैस और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल तत्व मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं.

त्वचा, ऊर्जा और मानसिक स्वास्थ्य में फायदेमंद

डॉ. उपाध्याय आगे बताती हैं कि पान के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स कर त्वचा को साफ और स्वस्थ बनाए रखते हैं. थकान और तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए भी यह रामबाण है, क्योंकि यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. इसके सेवन से मन प्रसन्न रहता है और मानसिक थकान दूर होती है. यही नहीं, पान का पत्ता मुहांसों से राहत दिलाने और चेहरे की चमक बनाए रखने में भी उपयोगी है.

ब्लड शुगर और इम्यूनिटी के लिए कारगर

पान का पत्ता सिर्फ पाचन और मानसिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी सहायक है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है. आयुर्वेद में इसे प्राकृतिक इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में भी देखा जाता है. हालांकि पान का पत्ता औषधि है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. डॉ. वंदना उपाध्याय चेतावनी देती हैं कि अत्यधिक सेवन से मुंह में छाले हो सकते हैं क्योंकि यह पित्त को बढ़ाता है. साथ ही, यह नर्वस सिस्टम को उत्तेजित कर हल्के नशे का अनुभव भी करा सकता है. सबसे अहम बात यह है कि पान में तंबाकू का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए जहर समान है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Ballia,Uttar Pradesh

First Published :

September 14, 2025, 23:25 IST

homeuttar-pradesh

Ballia News: आयुर्वेद की अनमोल देन, एक जादुई पत्ता, अनेकों बीमारियों से निजात



Source link

Previous Post

Emmy Awards 2025: कब हुई थी एमी अवॉर्ड्स की शुरुआत, क्या है इतिहास? विनर्स की लिस्ट आने से पहले जानें सबकुछ

Next Post

Rise and Fall: बेघर होते ही नूरिन शा ने खेला खेल, धनश्री वर्मा पर कसा तंज- ‘विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो’

Next Post
Rise and Fall: बेघर होते ही नूरिन शा ने खेला खेल, धनश्री वर्मा पर कसा तंज- ‘विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो’

Rise and Fall: बेघर होते ही नूरिन शा ने खेला खेल, धनश्री वर्मा पर कसा तंज- 'विक्टिम कार्ड खेलना बंद करो'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
  • सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां
  • डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस
  • सोनभद्र. जुगैल में संचार से जुड़ेगी साठ हजार की आबादी, Gen Z को मिलेगी संजीवनी
  • हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

Breaking News

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
by Admin
August 9, 2026
0

Last Updated:August 09, 2026, 16:35 ISTPM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में...

Read moreDetails

सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां

by JK Gupta
August 9, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... -- फायर हाइड्रेंट से अग्निशमन विभाग को मिलेगा मौके पर ही पानी, 55 टंकियों में करीब 50...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio