• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘खुश नहीं थी तो रखकर क्या करता..’, मंगलसूत्र से सिंदूर तक पति ने किया इंतजाम, फिर पत्नी की प्रेमी से शादी कराई

Admin by Admin
September 14, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
‘खुश नहीं थी तो रखकर क्या करता..’, मंगलसूत्र से सिंदूर तक पति ने किया इंतजाम, फिर पत्नी की प्रेमी से शादी कराई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


अमेठी: छह महीने पहले हमारी शादी हुई थी लेकिन पत्नी इस शादी से खुश नहीं थी, वो बार-बार अपने मायके जाती थी. ऐसे में मैंने अपनी पत्नी की शादी उसके ब्वॉयफ्रेंड से करा दी. यह कहना है दीना का पुरवा सिंदूरवा गांव निवासी शिवशंकर का. 25 वर्षीय शिवशंकर ने बताया कि 2 मार्च, 2025 को उसकी शादी उमा प्रजापति (22) से हुई थी. लेकिन, शादी के बाद जब उसे अपनी पत्नी के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने खुद ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी विशाल से करा दी.

शिवशंकर ने इसके लिए सबसे पहले अपनी पत्नी के प्रेमी विशाल को इस शादी के लिए राजी किया. फिर खुद ही पंडिल बुलाया, मंगलसूत्र और सिंदूर के साथ-साथ वरमाला का भी इंतजाम किया. इसके बाद मंदिर में विशाल और उमा की शादी करावा दी. पति द्वारा पत्नी की शादी करना का यह अजीबो-गरीब मामला अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा गांव से सामने आया है. यह मामला अब गांव में ही नहीं, बल्कि पूरे अमेठी जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

छह महीने पहले शादी, लेकिन पत्नी खुश नहीं थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 मार्च 2025 को शिवशंकर की शादी उमा प्रजापति से हुई थी. उमा शुरू से ही इस रिश्ते से असंतुष्ट थी,क्योंकि शिवशंकर बेरोजगार था. शादी के महज 15 दिन बाद ही उमा अपने मायके चली गई थी. कुछ दिनों बाद शिवशंकर उसे विदा कराके वापस ले गया. लेकिन, उमा का मायके आना-जाना लगातार बना रहा। ससुराल पक्ष को यह बात खटकने लगी और जब पड़ोसियों से पूछताछ की गई तो उमा के अफेयर का खुलासा हुआ.

दो साल पुराना प्रेम, जो अब भी ज़िंदा था
गांव वालों ने बताया कि उमा का अपने मायके के पास के गांव मंगोली के युवक विशाल प्रजापति से दो साल से अफेयर चल रहा था. उमा अब भी उससे फोन पर बात करती थी. शिवशंकर ने जब उमा से इस बारे में बात की, तो उसने शुरुआत में कुछ भी स्वीकार नहीं किया. इसके बाद शिवशंकर स्वयं मायके जाकर स्थिति की पुष्टि की. जब सच्चाई सामने आई, तो उसने उमा को समझाने की कई कोशिशें कीं. लेकिन जब बात नहीं बनी, तो उसने एक अनोखा फैसला लिया… उमा की शादी उसके प्रेमी से करा देने का.

घर में मचा बवाल, लेकिन…
शिवशंकर के इस फैसले से उसके घर में विरोध का तूफ़ान खड़ा हो गया. लेकिन उसने सभी को समझाया कि यह फैसला सभी के भविष्य के लिए बेहतर है. फिर वह उमा के परिवार और विशाल के परिवार से भी मिला. पहले तो कोई तैयार नहीं हुआ, लेकिन युवक ने सहनशीलता और समझदारी से सभी को राजी कर लिया.

मंदिर में हुई शादी, पति बना शादी का आयोजक
शनिवार दोपहर 1 बजे, गांव के मंदिर में तीनों परिवारों की मौजूदगी में उमा और विशाल की शादी पूरी विधि-विधान से कराई गई. शिवशंकर ने स्वयं पंडित, जयमाला, मंगलसूत्र और सिंदूर तक का इंतजाम किया. शादी के बाद सभी परिवारों ने इस फैसले को सराहा और माहौल शांतिपूर्ण रहा.

शिवशंकर बोले: ‘वो मेरे साथ खुश नहीं थी’
शिवशंकर ने की मानें तो उमा मेरे साथ खुश नहीं थी, केवल दो महीने ही मेरे साथ रही. मैंने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह प्रेमी से संपर्क नहीं तोड़ पाई. मेरे साथ खुश नहीं थी तो रखकर क्या ही करता. मुझे लगा कि अगर उसे वहीं खुशी मिलती है, तो उसे आज़ादी दे देना ही बेहतर है. इसलिए उसकी शादी करवा दी.



Source link

Previous Post

मुश्किल में उर्वशी रौतेला और मिमी चक्रवर्ती, सट्टेबाजी ऐप्स केस में कसेगा श‍िकंजा, समन जारी

Next Post

सोनभद्र. चोपन की साइबर टीम ने 15,553 रूपये कराए वापस

Next Post

सोनभद्र. चोपन की साइबर टीम ने 15,553 रूपये कराए वापस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  • सोनभद्र. खादी ग्रामोद्योग योजनाएं बनेंगी रोजगार का मजबूत माध्यम
  • बीजपुर. शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Breaking News

सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण करते...

Read moreDetails

सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का 08 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio