बीजपुर/सोनभद्र (रामबली मिश्रा)…..

कठिन तपस्या वाला जीवित्पुत्रिका का निर्जला ब्रत धारण कर महिलाओं ने पुत्र के दीर्घायु के लिए स्थानीय मंदिरों व जलाशय के किनारे विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार, समाज के कल्याण के लिए मन्नतें की। इस दिन भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को व्रत धारण कर भगवान श्री गणेश,माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा अर्चना कर अपने मन की मुराद पूरी होने की कामना की।

बेड़ियां हनुमान मंदिर बीजपुर के पुजारी आचार्य अनूप शुक्ला ने बताया कि शाम के समय प्रदोष काल में विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथा सुननी चाहिए।इस ब्रत को लेकर दो कथाएं प्रचलित है जिसमें एक सियारन की दूसरी कथा जीमूतवाहन की। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं निर्जला व्रत रख कर सच्चे मन से विधि विधान से पूजा अर्चना कर कथाएं सुनती है निश्चित ही उनके मन की मुराद पूरी होती हैं और कभी भी पुत्र की अकाल मृत्यु नहीं होती वह दीर्घायु होता है।
रबीवार की सायं में जलाशय और मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।चारों ओर पूजा पाठ और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया।