ओबरा/सोनभद्र (सौरभ गोस्वामी)……

ओबरा जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी को बुधवार की देर रात 12 बजे के करीब उनके ही मकान में नजरबंद कर दिया गया। इस दौरान मकान पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ओबरा, कोतवाल ओबरा तथा चौकी इंचार्ज ओबरा द्वारा रात्रि 12 बजे से सुबह 9 बजे तक हाउस अरेस्ट रखा गया।
वही श्री तिवारी द्वारा कारण पूछने पर बताया कि उन्हें वाराणसी नहीं जाने का फरमान सुनाया गया।बृजेश तिवारी ने कहा कि संस्थानों और पुलिस के बल पर राज कर रहे मोदी जी को नेपाल में हुए जनविरोधी इंकलाब को महसूस करना चाहिए।
बहुत दिनों तक तानाशाही नहीं चल पाएगी।कहा कि मोदी जी को राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से डर हो गया है।बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आस पास के कई जिलों से हजारों कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वाराणसी पहुंचना था।साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर गुरुवार को उन्हें वाराणसी सहित देश के करोड़ों मतदाताओं का वोट चोरी करके सत्ता में काबिज़ होने का विरोध और आक्रोश झेलना पड़ता।
लेकिन तानाशाही से चल रही सरकार की कायराना हरकत फिर सामने आ गयी। सोनभद्र जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जाना बहुत ही निंदनीय है।