• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Teacher Bharti: सिर्फ MA, M.Sc करके नहीं बन सकेंगे लेक्चरर, अब B.Ed हो गया अनिवार्य

Admin by Admin
September 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Teacher Bharti: सिर्फ MA, M.Sc करके नहीं बन सकेंगे लेक्चरर, अब B.Ed हो गया अनिवार्य
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 10, 2025, 11:13 IST

Teacher Bharti, Lecturers Vacancy: उत्‍तर प्रदेश में अब लेक्‍चचर बनने के नियमों में बदलाव किया गया है. अब सिर्फ MA, M.Sc करके लेक्‍चचर नहीं बना जा सकता. अब इसके लिए भी बीएड अनिवार्य कर दिया गया है.

सिर्फ MA, M.Sc करके नहीं बन सकेंगे लेक्चरर, अब B.Ed हो गया अनिवार्यup teacher bharti, college teachers, teacher recruitment: यूपी में लेक्‍चचर बनने के नियम बदले.
Teacher Bharti, Lecturers Vacancy: उत्‍तर प्रदेश  इंटर कॉलेजों में शिक्षक और प्रवक्ता बनने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर है. अब इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता में बदलाव किया गया है, जिसके तहत पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) के साथ-साथ बीएड डिग्री भी अनिवार्य कर दी गई है. यह नया नियम अशासकीय मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में लागू होगा.उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सचिव कृष्ण कुमार गुप्त ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है जिसके तहत पुराने नियमों को रद्द कर दिया गया है.

पुराना आदेश रद्द, नई व्यवस्था लागू

22 अप्रैल 2025 को जारी हुए पुराने आदेश को अब पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है.उसकी जगह नया आदेश लागू किया गया है, जो इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत बनाया गया है.इस नए नियम के मुताबिक इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता बनने के लिए अब सिर्फ पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री काफी नहीं होगी.उम्मीदवारों को बीएड की डिग्री भी हासिल करनी होगी.यह बदलाव शिक्षण के स्तर को और बेहतर करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

हाईस्कूल के जीव विज्ञान शिक्षकों पर भी असर

इस बदलाव का असर सिर्फ इंटर कॉलेजों के प्रवक्ताओं तक सीमित नहीं है.हाईस्कूल में जीव विज्ञान विषय पढ़ाने वाले सहायक अध्यापकों के लिए भी नई शैक्षिक अर्हता तय की गई है. अब इस पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड डिग्री भी जरूरी होगी. पहले जहां सिर्फ ग्रेजुएशन ही काफी था, अब बीएड को अनिवार्य करके सरकार ने शिक्षकों की प्रोफेशनल ट्रेनिंग पर जोर दिया है.

क्यों जरूरी है यह बदलाव?

शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सरकार समय-समय पर नियमों में बदलाव करती रहती है. बीएड डिग्री को अनिवार्य करने के पीछे मकसद शिक्षकों को बेहतर शिक्षण तकनीकों और पाठ्यक्रम की समझ से लैस करना है. बीएड कोर्स में शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के तरीके, क्लासरूम मैनेजमेंट और शिक्षण की आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है.इससे न सिर्फ शिक्षकों की काबिलियत बढ़ेगी बल्कि छात्रों को भी बेहतर शिक्षा मिलेगी.

शिक्षकों और उम्मीदवारों पर क्या होगा असर?

इस नए नियम से उन उम्मीदवारों को थोड़ी मुश्किल हो सकती है, जो सिर्फ पीजी या ग्रेजुएशन के आधार पर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे. अब उन्हें बीएड की डिग्री लेने के लिए अतिरिक्त समय और मेहनत लगानी होगी हालांकि यह कदम लंबे समय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने में मददगार साबित होगा. खासकर अशासकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में जहां पहले नियम कुछ हद तक ढीले थे अब एक समान और सख्त मापदंड लागू होंगे.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

First Published :

September 10, 2025, 11:13 IST

homecareer

सिर्फ MA, M.Sc करके नहीं बन सकेंगे लेक्चरर, अब B.Ed हो गया अनिवार्य



Source link

Previous Post

छोड़िए लॉलीपॉप… काजल राघवानी के इस गाने किया सभी को ‘ओवरलोड’, रातोंरात मशहूर हो गई थीं भोजपुरी हसीना

Next Post

सोनभद्र. जिले में रहे तीन इंस्पेक्टर अब बनेंगे सीओ

Next Post

सोनभद्र. जिले में रहे तीन इंस्पेक्टर अब बनेंगे सीओ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा
  • सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न
  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप

Breaking News

ओबरा. क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन ने किया शोक सभा

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी...... डाला बिल्ली क्रशर्स ओनर्स एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया।...

Read moreDetails

सोनभद्र. प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... Sonbhadra। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) शाखा सोनभद्र का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio