• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोचिंग अब होगी फ्री, तैयारी होगी स्मार्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए IIT Kanpur का तोहफा, ‘साथी’ बनेगा भविष्य की सीढ़ी

Admin by Admin
September 9, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
कोचिंग अब होगी फ्री, तैयारी होगी स्मार्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए IIT Kanpur का तोहफा, ‘साथी’ बनेगा भविष्य की सीढ़ी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 09, 2025, 12:52 IST

IIT Kanpur News: IIT कानपुर का ‘साथी प्रोजेक्ट’ देशभर के छात्रों के लिए वरदान बन रहा है. मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की स्मार्ट तैयारी के साथ यह पहल अब गांव-कस्बों तक पहुंच रही है. जानें क…और पढ़ें

कानपुर: देशभर के लाखों ऐसे छात्र जो अब तक संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई में पिछड़ जाते थे, उनके लिए IIT कानपुर ने एक बड़ी पहल की है. साथी प्रोजेक्ट के तहत IIT के प्रोफेसरों ने अब 15 राज्यों में ‘साथी केंद्र’ खोलने का फैसला किया है, जहां कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र मुफ्त में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. इन केंद्रों में छात्रों को कंप्यूटर, इंटरनेट और विषय-विशेषज्ञों की मदद आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी.

कैसे होगा छात्रों को फायदा?
IIT कानपुर के प्रोफेसर अमय करकरे के अनुसार, एक साथी केंद्र पर एक समय में 40 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं. यहां ऑडियो-वीडियो माध्यम से शिक्षण कराया जाता है, जिससे विषयों को समझना आसान हो जाता है. विशेषज्ञ नियमित रूप से मॉक टेस्ट भी कराते हैं, ताकि छात्रों को अपनी तैयारियों की जांच का मौका मिल सके. अभी तक:
– उत्तराखंड में दो
– उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में एक-एक साथी केंद्र खोले जा चुके हैं.
– आने वाले महीनों में कई और राज्यों में विस्तार की योजना है.

ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा
साथी प्रोजेक्ट सिर्फ केंद्रों तक सीमित नहीं है. देशभर के 16 लाख से अधिक छात्र पहले से ही ‘साथी पोर्टल’ और मोबाइल ऐप के ज़रिए पढ़ाई कर रहे हैं. यह प्लेटफ़ॉर्म विशेष रूप से NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए डिज़ाइन किया गया है. यहां विषय-विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई स्टडी मटीरियल उपलब्ध है. जिन छात्रों के पास केंद्र तक पहुंच नहीं है, वे मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे पढ़ सकते हैं.

ग्रामीण छात्रों के लिए वरदान
यह प्रोजेक्ट उन छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है जो गांव या छोटे कस्बों में रहते हैं, जहां न तो अच्छे कोचिंग सेंटर हैं और न ही तकनीकी संसाधन. अब ऐसे छात्र साथी केंद्रों पर जाकर बिल्कुल मुफ्त में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे. देशभर के IIT विशेषज्ञ लगातार नई सामग्री तैयार कर रहे हैं, जिससे गुणवत्ता से कोई समझौता न हो.

अब स्कूलों तक पहुंचेगा साथी प्रोजेक्ट
IIT कानपुर की योजना है कि यह प्रोजेक्ट सीधे स्कूलों तक पहुंचाया जाए. इसके लिए राज्य सरकारों से बातचीत चल रही है. बता दें, पंजाब और दमन-दीव में इसकी शुरुआत हो चुकी है. वहां स्कूलों के शिक्षक, छात्रों के मेंटर बनकर IIT के विशेषज्ञों से जुड़ रहे हैं. यानि अब स्कूली शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी समय रहते मिल सकेगी.

आने वाले भविष्य की तैयारी
IIT कानपुर का मानना है कि यह प्रोजेक्ट लाखों छात्रों का भविष्य बदल देगा. जिन छात्रों के लिए कोचिंग की भारी फीस एक सपना था, वे अब बिल्कुल मुफ्त और उच्च गुणवत्ता की पढ़ाई कर सकेंगे. ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के छात्रों को समान अवसर देने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है.

authorimg

राहुल गोयल

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें

राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्‍थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2025, 12:52 IST

homeuttar-pradesh

कोचिंग होगी फ्री, तैयारी होगी स्मार्ट, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए IIT का तोहफा



Source link

Previous Post

फिल्म का पहला सीन देखकर ही हिल जाएगा दिमाग, क्लाइमैक्स देगा जोर का झटका, OTT पर गदर मचा रही थ्रिलर कहानी

Next Post

वो सुपरहिट हरियाणवी गाना, जो है डबल मीनिंग से भरा, फिर भी 365 मिलियन व्यूज पार

Next Post
वो सुपरहिट हरियाणवी गाना, जो है डबल मीनिंग से भरा, फिर भी 365 मिलियन व्यूज पार

वो सुपरहिट हरियाणवी गाना, जो है डबल मीनिंग से भरा, फिर भी 365 मिलियन व्यूज पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने
  • सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण
  • शक्तिनगर. ऑपरेशन के बाद 11 माह के मासूम की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
  • सोनभद्र. खादी ग्रामोद्योग योजनाएं बनेंगी रोजगार का मजबूत माध्यम
  • बीजपुर. शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Breaking News

सोनभद्र. आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra।  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में संचालित आटा निर्माण इकाइयों का सघन निरीक्षण करते...

Read moreDetails

सोनभद्र. 08 अगस्त को तेलंगाना के राज्यपाल का होगा सोनभद्र भ्रमण

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0....... Sonbhadra। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला का 08 अगस्त 2026 को सोनभद्र जनपद का भ्रमण प्रस्तावित है।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio