• Home
  • Privacy Policy
Sunday, July 5, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Djokovic Would Not give up on trying to win a 25th major title: 25वीं ट्रॉफी जीते बिना रैकेट खूंटी पर नहीं टांगेंगे जोकोविच, बोले-लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक…

Admin by Admin
September 6, 2025
in खेल
0
Djokovic Would Not give up on trying to win a 25th major title: 25वीं ट्रॉफी जीते बिना रैकेट खूंटी पर नहीं टांगेंगे जोकोविच, बोले-लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक…
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली. सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारने के बाद कहा कि वह 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की अपनी कोशिश जारी रखेंगे. कार्लोस अल्काराज़ के खिलाफ मुकाबले में जोकोविच कुछ अवसरों पर अच्छी स्थिति में दिखे लेकिन आखिर में उन्हें सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा.

जोकोविच (Novak Djokovic) ने मैच के बाद कहा, ‘मैं अभी पीछे नहीं हटने जा रहा हूं. मैं ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतने की अपनी कोशिश जारी रखूंगा. मैं फाइनल में पहुंचने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करूंगा. मैं कम से कम एक और ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखूंगा.’ सर्बिया के 38 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविच ने इस सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार उससे आगे बढ़ने में नाकाम रहे. उन्हें तीन बार 22 वर्षीय अल्काराज़ और एक बार 24 वर्षीय यानिक सिनर से हार का सामना करना पड़ा.

Novak Djokovic, Novak Djokovic semi final loss, Novak Djokovic US Open Semi Final Loss, Novak Djokovic US Open semi final loss, Novak Djokovic lost Semi Final US Open, नोवाक जोकोविच, यूएस ओपन
इस वर्ष लगातार तीसरा मौका होगा जब दुनिया के शीर्ष रैंकिंग वाले यह दो खिलाड़ी किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे.अल्काराज़ ने पहले सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6 (4), 6-2 से हराया. उन्होंने जीत हासिल करने के बाद सभी को एक पल रुकने के लिए कहा. अल्काराज़ ने जेब से अपना मोबाइल फोन निकाला ताकि वह सिनर और फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे के बीच दूसरे सेमीफ़ाइनल का स्कोर देख सकें लेकिन तब उस मैच का पहला सेट ही चल रहा था.

सिनर ने इसके कुछ घंटे बाद ऑगर-अलियासिमे पर 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से जीत हासिल करके अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी के खिलाफ एक और रोमांचक मुकाबले की नींव रखी. जोकोविच ने मैच के बाद स्वीकार किया कि यह दोनों खिलाड़ी इस समय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं. उन्होंने कहा, ‘ये दोनों खिलाड़ी इस समय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं. इसमें कोई शक नहीं. उन्होंने खुद को खेल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया है.’

रविवार को होने वाले फाइनल का परिणाम जो भी हो यह सुनिश्चित है कि यह जोड़ी पिछली आठ ग्रैंड स्लैम ट्रॉफियों को साझा करेगी और पिछले 13 में से 10 पर कब्जा करेगी. अल्काराज़ ने अभी तक पांच और सिनर ने चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. इस मैच से नंबर एक रैंकिंग का भी फैसला होगा. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस मैच को देखने के लिए आ सकते हैं. अल्काराज ने जून में फ्रेंच ओपन में सिनर को हराया था. सिनर ने जुलाई में विंबलडन में इसका बदला चुकता कर दिया था.

Novak Djokovic, Novak Djokovic semi final loss, Novak Djokovic US Open Semi Final Loss, Novak Djokovic US Open semi final loss, Novak Djokovic lost Semi Final US Open, नोवाक जोकोविच, यूएस ओपन
नोवाक जोकोविच का सफर सेमीफाइनल में थम गया.

सिनर न्यूयॉर्क में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे. रोजर फेडरर ने 2004 से 2008 तक लगातार पांच साल तक यह हार्ड-कोर्ट टूर्नामेंट जीता था. सिनर ने लगातार पांच ग्रैंड स्लैम फाइनल में भी जगह बनाई है, जिसकी शुरुआत 12 महीने पहले अमेरिकी ओपन से हुई थी. अल्काराज ने अपना छठा प्रमुख खिताब और फ्लशिंग मीडोज में दूसरा खिताब जीतने की कवायद में एक भी सेट नहीं गंवाया है. सर्बिया के 38 वर्षीय खिलाड़ी जोकोविच ने इस सत्र में चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में जगह बनाई, लेकिन हर बार उससे आगे बढ़ने में नाकाम रहे. उन्हें तीन बार 22 वर्षीय अल्काराज़ और एक बार 24 वर्षीय सिनर से हार का सामना करना पड़ा.

Source link

Previous Post

20 की उम्र में लिया संकल्प, अब 80 के हुए, लेकिन नहीं छुआ अन्न का एक भी दाना, वीरू बाबा की कहानी कर देगी हैरान

Next Post

ससुर को शेफाली जरीवाला की कमी महसूस नहीं होने दे रहे पराग त्यागी, बर्थडे पर शेयर किया खास वीडियो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
  • ओबरा. परसोई के टोला खैराही में पेयजल समस्या को लेकर आदिवासियों का प्रदर्शन
  • घोरावल. तहसील परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन
  • घोरावल. गौरक्षा के लिए 27 अक्टूबर को 40 करोड़ हिंदुओं का हस्ताक्षर पत्र राष्ट्रपति को सौपा जाएगा

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला विशेष स्वच्छता अभियान
  • म्योरपुर. पति से विवाद के बाद तीन महिलाओं ने खाया विषाक्त पदार्थ, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.