• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Sushil Kumar moves to Delhi High Court: रेसलर सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जूनियर पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में 20 को सुनवाई

Admin by Admin
February 19, 2026
in खेल
0
Sushil Kumar moves to Delhi High Court: रेसलर सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, जूनियर पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में 20 को सुनवाई
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:February 19, 2026, 23:04 IST

Sushil Kumar moves to Delhi HC: सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी और ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की नियमित जमानत याचिका पर शुक्रवार, 20 फरवरी को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. जस्टिस अनुप जयराम भंभानी की पीठ इस मामले पर सुनवाई करेगी. सुशील कुमार के वकील का तर्क है कि 42 मुख्य गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अब साक्ष्यों से छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है, इसलिए बदली परिस्थितियों में उन्हें राहत मिलनी चाहिए.

रेसलर सुशील कुमार ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजाZoom

सुशील कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती के इतिहास में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार एक बार फिर कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं.मई 2021 के सागर धनकड़ हत्याकांड में आरोपी सुशील कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.उनकी नियमित जमानत याचिका कल, यानी 20 फरवरी (शुक्रवार) को न्यायमूर्ति अनुप जयराम भंभानी की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. सुशील कुमार के वकील साहिल मलिक के माध्यम से दायर इस याचिका में बदले हुए हालातों का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की गई है. इससे पहले 6 फरवरी को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने सुशील की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.

इस मामले में कानूनी घटनाक्रम काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मार्च 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सुशील कुमार (Sushil Kumar) को नियमित जमानत दी थी. 13 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर जमानत रद्द कर दी कि महत्वपूर्ण गवाहों की जांच अभी बाकी है. 20 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशील कुमार ने आत्मसमर्पण किया. सुप्रीम कोर्ट ने उस समय सुशील को यह छूट दी थी कि यदि परिस्थितियों में कोई ठोस बदलाव आता है या नए आधार बनते हैं, तो वह संबंधित अदालत में फिर से आवेदन कर सकते हैं.

सुशील कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

जमानत के मुख्य आधार
सुशील कुमार के बचाव पक्ष का तर्क है कि अब परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं. याचिका में कहा गया है कि अभियोजन पक्ष के कुल 222 गवाहों में से सभी 42 ‘महत्वपूर्ण सार्वजनिक गवाहों’ (जिनमें घायल भी शामिल हैं) के बयान रोहिणी कोर्ट में दर्ज किए जा चुके हैं. ऐसे में अब आरोपी द्वारा साक्ष्यों से छेड़छाड़ या गवाहों को प्रभावित करने की कोई संभावना नहीं बची है. याचिका में तर्क दिया गया है कि सुशील कुमार को ‘खतरनाक अपराधियों’ की संगति में जेल में रखने का अब कोई सार्थक उद्देश्य नहीं रह गया है. लंबे समय तक कारावास उनके स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है.

करियर और सम्मान
सुशील कुमार देश के प्रतिष्ठित खिलाड़ी रहे हैं, जिन्हें पद्म श्री (2011), राजीव गांधी खेल रत्न (2009) और अर्जुन पुरस्कार (2005) से सम्मानित किया जा चुका है.

क्या था पूरा मामला?
यह मामला 4 और 5 मई, 2021 की दरम्यानी रात का है.आरोप है कि सुशील कुमार और उनके सहयोगियों ने मॉडल टाउन और शालीमार बाग से सागर धनखड़, सोनू और अन्य का अपहरण किया और उन्हें जबरन छत्रसाल स्टेडियम की पार्किंग में ले गए. वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई.गंभीर चोटों के कारण उसी दिन इलाज के दौरान सागर धनखड़ की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सुशील कुमार को मुख्य आरोपियों में से एक माना है.

विरोध का पक्ष
मृतक के पिता के वकील एडवोकेट जोशिनी तुली ने इस जमानत का कड़ा विरोध किया है. अभियोजन पक्ष का कहना है कि मामला अभी भी गवाही के दौर में है और अपराध की गंभीरता को देखते हुए राहत नहीं दी जानी चाहिए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

February 19, 2026, 23:04 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. ग्रामीण क्षेत्र में मकान का हक दिलाती है घरौनी

Next Post

सोनभद्र. हादसा: झूला बना मौत का फंदा, घर में खेलते खेलते निकल गई मासूम की जान

Next Post

सोनभद्र. हादसा: झूला बना मौत का फंदा, घर में खेलते खेलते निकल गई मासूम की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
  • सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित
  • सोनभद्र. खबर का असर; बिजली के पोल पर प्राइवेट युवक को चढ़ाने का आरोप, विभागीय कार्रवाई से मचा हड़कंप
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2 बच्चों की मां से की शादी, मगर ये है बड़ा ट्विस्ट, Football Hindi News
  • सुशील कुमार को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, सागर धनखड़ मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

Breaking News

बीजपुर. श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... श्रावण शिवरात्रि के पावन अवसर पर रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विशेष रुद्राभिषेक...

Read moreDetails

सोनभद्र. युवक को बांधकर गांव में अर्द्धनग्न घुमाने के मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को रस्सी से बांधकर अर्द्धनग्न हालत में गांव में...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio