• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोन. सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@मिथिलेश जयसवाल……


कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा कस्बे में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को करीब शाम 4 बजे किरन कुमारी (पुत्री भूनेश्वर उरांव), निवासी ग्राम कचनरवा टोला बैसाहूखांगी, थाना कोन, सब्जी एवं अन्य घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान आसनावांध स्थित गैस गोदाम से पहले मुख्य मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP64BD4419 के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल किरन कुमारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोन ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता भुनेश्वर उरांव के अनुसार उनकी छ: पुत्रियों में ही तीसरे नंबर पर थी तथा खेती किसानी के कार्यो में मदद करने वाली घर में वही एक मात्र सदस्य थी।

मृतका के पिता भूनेश्वर उरांव की तहरीर पर थाना कोन में मु.अ.सं. 140/26 के तहत धारा 281 एवं 106(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शिवनारायण यादव द्वारा की जा रही है।

Previous Post

सोनभद्र.किश्तों का पैसा हड़पकर बनाता था फर्जी रसीद, कंपनी को लगा रहा था चूना

Next Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. एम्बुलेंस में छिपाकर ले जाया जा रहा 81.300 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.