• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र.किश्तों का पैसा हड़पकर बनाता था फर्जी रसीद, कंपनी को लगा रहा था चूना

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


….मोबाइल से रसीद एडिट कर ग्राहकों को देता था भरोसा, चंडी होटल के पास पुलिस ने दबोचा


ग्राहकों से ऋण की किश्त वसूलकर कंपनी में जमा करने के बजाय रकम निजी काम में खर्च करने और मोबाइल से फर्जी रसीद तैयार कर ग्राहकों को देने वाले वांछित अभियुक्त को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की इस करतूत से कंपनी को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 509/2026 में वांछित संजय कुमार मौर्य निवासी शिवखरी, हाल पता ग्राम गैगुआर को पुलिस टीम ने 24 अगस्त की शाम चंडी होटल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी होटल के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि संजय कुमार मौर्य पैसालो डिजिटल लिमिटेड कंपनी में कार्य करता था। उसकी जिम्मेदारी ग्राहकों से ऋण की किश्त और अन्य देय राशि वसूलकर कंपनी में जमा कराने की थी।

आरोप है कि वह ग्राहकों से मिली रकम कंपनी में जमा करने के बजाय निजी उपयोग में खर्च कर देता था। इसके बाद मोबाइल फोन से कंपनी की रसीदों को एडिट कर ग्राहकों को उपलब्ध कराता था, जिससे उन्हें रकम कंपनी में जमा होने का विश्वास बना रहता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव और आरक्षी अमित कुमार शुक्ला शामिल रहे।

Previous Post

चूर्क. CEIR पोर्टल से 207 गुम मोबाइल बरामद,कर वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

Next Post

कोन. सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

Next Post

कोन. सड़क दुर्घटना में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.