भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती की है। इसके साथ रेपो रेट घटकर 6% पर पहुंच गया है। इस कटौती से होम-कार लोन की ईएमआई घटेगी। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए सस्ते लोन का तोहफा दिया। गवर्नर मल्होत्रा की अध्यक्षता में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने सोमवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा को लेकर तीन दिवसीय बैठक शुरू की थी। इससे पहले एमपीसी ने फरवरी में रेपो दर में 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया था। यह मई, 2020 के बाद पहली कटौती और ढाई साल के बाद पहला संशोधन था। आइए जानते हैं कि इस कटौती के बाद आपके लोन की ईएमआई कितनी कम हो जाएगी।
कितनी घटेगी आपके होम लोन की EMI
होम लेान की रकम | टेन्योर | मौजूदा ब्याज दर | नई ब्याज दर | वर्तमान EMI | नई ईएमआई |
50 लाख | 20 साल | 8.25% | 8% | 42,603 रुपये | 41,822 रुपये |
40 लाख | 20 साल | 8.25% | 8% | 34,083 रुपये | 33,458 रुपये |