Sonbhadra News – नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में प्लास्टिक के बहिष्कार का शुभारम्भ किया है। जब तक प्लास्टिक रहेग

सोनभद्र, संवाददाता। नगर के विजयगढ़ पेट्रोल टंकी के पास स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति के सदस्यों ने नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया। मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत बोरी टांग कर नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाया जायेगा। श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्लास्टिक हम सब के लिए अभिशाप है। प्लास्टिक का बहिष्कार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में प्लास्टिक के बहिष्कार का शुभारम्भ किया है। जब तक प्लास्टिक रहेगा तब तक इससे तमाम बीमारियां फैलती रहेगी। इसलिए हम जनता से अपील करते हैं कि प्लास्टिक को हमेशा कूड़ेदान में डालें, यहां वहां ना फेके और इसका बहिष्कार करें। इस मौके पर महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक से सबसे ज्यादा खतरा हमारे पर्यावरण को है साथ ही यहां वहां प्लास्टिक के कचरे को फेंक देने से गंदगी फैलती है और इसे खा लेने के बाद पशु बीमार पड़ जाते हैं कभी-कभी उनके जान पर भी बन आता है। ऐसे में आम जनता को भी प्लास्टिक से दूरी बनानी होगी। सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह हमें कागज या कपड़े के बने थैली का इस्तेमाल करना चाहिए।