Sonbhadra News – शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय

शक्तिनगर। हिंदुस्तान संवाद शक्तिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी राजीव कुमार निवासी बीना को पास्को समेत विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म की पीडिता के मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर राजीव कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल रवाना कर दिया। इससे एक सप्ताह पूर्व पुलिस ने नाबालिग लड़की की तहरीर पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था जिसमें घटना 11 मार्च शाम की बतायी गयी थी और पुलिस ने 12 मार्च को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। शक्तिनगर थाना प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि केस में धारा की बढ़ोतरी कर राजीव कुमार निवासी बीना कें खिलाफ पास्को समेत दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है इसके बाद करायी गयी मेडिकल जांच में नाबालिग को एक महीने की गर्भवती पाया गया।मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की ने राजीव कुमार द्वारा दुष्कर्म होने की जानकारी दी और आरोप लगाया कि कई महीनों से राजीव शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा है।