Sonbhadra News – अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा की कक्षा छ एवं कक्षा-नौ के लिए प्रवेश परीक्षा में कुल 280 बच्चों का चयन हुआ है। कक्षा 06 में 140 और कक्षा 09 में 140 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। काउंसलिंग प्रक्रिया…

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा कक्षा छ एवं कक्षा-नौ के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 280 बच्चों का चयन किया गया। काऊंसलिग के लिए सभी चयनित छात्र-छात्राओं को दूरभाष से जानकारी दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मंडल ने बताया कि वर्ष 2025-26 का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया। इसमें कक्षा 06 के कुल 140 एवं कक्षा 09 के कुल 140 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। मिर्जापुर के कक्षा 09 में 69 छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 06 में 64 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। भदोही जिले के कक्षा 09 में 13 छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 06 में 16 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। सोनभद्र जिले के कक्षा 09 में 58 छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 06 में 60 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ हैं। चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की प्रक्रिया 21 व 22 मार्च को होगी। 21 मार्च को कक्षा 06 एवं 22 मार्च को कक्षा 09 की काउंसिलिंग होगी। विद्यालय में प्रवेश के समय स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र जमा करना आवाश्यक, स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र जमा किए बिना प्रवेश नहीं दिया जायेगा।