• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जनपद में 25.28 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


— 12 से 15 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक शैक्षिक परिसर, प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की होगी पढ़ाई


SONBHADRA। दुद्धी तहसील क्षेत्र के ग्राम जामपानी में बच्चों को आधुनिक और समेकित शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 25.28 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री द्वारा मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने पर जनपदवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय आधुनिक और समेकित शैक्षिक परिसर के रूप में तैयार किया जाएगा। सरकार की परिकल्पना के अनुसार इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि विद्यालय को लगभग 12 से 15 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया जाएगा। विद्यालय में लगभग 1500 विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय बच्चों के उज्जवल भविष्य का आधार बनेगा।

कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शैक्षिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध:

जिलाधिकारी ने बताया कि कंपोजिट विद्यालय को आधुनिक शैक्षिक सुविधाओं से युक्त संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को एक ही परिसर में शैक्षणिक, शारीरिक, कौशल एवं सह-पाठ्यचर्या संबंधी विकास का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बताते चलें कि जामपानी में इस स्तर का विद्यालय स्थापित होना एससी एसटी बाहुल्य दुद्धी क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आधुनिक भवन और शैक्षिक संसाधनों के साथ विद्यालय में प्रस्तावित कौशल, खेल और अन्य सुविधाएं प्रभावी ढंग से संचालित होती हैं तो यह क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन सकता है।

Previous Post

सोनभद्र. शिक्षक संघ के एक वर्ष पूरे होने पर उत्साह दिवस का आयोजन

Next Post

चूर्क. CEIR पोर्टल से 207 गुम मोबाइल बरामद,कर वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

Next Post

चूर्क. CEIR पोर्टल से 207 गुम मोबाइल बरामद,कर वास्तविक स्वामियों को किए गए सुपुर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.