• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. शिक्षक संघ के एक वर्ष पूरे होने पर उत्साह दिवस का आयोजन

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


…संगठन की मजबूती और शिक्षक हितों के लिए एकजुट रहने का संकल्प


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र के निर्वाचन का एक वर्ष पूर्ण होने और रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को चोपन स्थित एक निजी होटल में उत्साह दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संरक्षक रामचंद्र मौर्य ने की, जबकि आयोजन कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ चौधरी ने संघ की ओर से बीते एक वर्ष में किए गए कार्यों और शिक्षकों के हित में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ शिक्षकों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिस तरह पिछले वर्षों में संगठन ने शिक्षकों के हित में मजबूती से आवाज उठाई है, उसी तरह भविष्य में भी संघ पूरी निष्ठा के साथ उनके हितों के लिए खड़ा रहेगा।

इस दौरान पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की एकजुटता तथा आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रंजीत कुमार, संध्या शाइन, ज्योति कनौजिया, राजू सिंह, अतुल कुमार, आशुतोष सिंह, दिलीप सिंह सहित ब्लॉक पदाधिकारी अशोक संन्यासी, साधू सिंह, मिथिलेश गुप्ता और रमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे। संचालन रामेश्वर प्रसाद ने किया।

Previous Post

सोनभद्र. जनहित की मांगों को लेकर सोनभद्र विकास मंच अध्यक्ष भूख हड़ताल पर

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 25.28 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Next Post

सोनभद्र. जनपद में 25.28 करोड़ से बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.