• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. सावन के अंतिम सोमवार को नगर में गूंजा हर हर महादेव

Jitendra by Jitendra
August 25, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों के शिवालयों में हर हर महादेव का उद्घोष चारों तरफ सुनाई दिया।इस दौरान श्रद्धालु सुबह से ही कतारबद्ध होकर मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ पुष्प,बेलपत्र, भांग,धतूरा आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान शिव के पूजन अर्चन में जुटे हुए थे।

वही सेक्टर 3 स्थित भूतेश्वर दरबार, करुणेश्वर महादेव मंदिर, संकट मोचन मंदिर सेक्टर 2, श्री राम मंदिर सहित समस्त मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दे रही थी। पूजन अर्चन करा रहे विद्वान पंडितों के अनुसार सावन माह में भगवान शिव का विधी विधान से पूजन अर्चन करने पर निश्चित रूप से इच्छित मनोकामना पूरी होती है।

विद्वान पंडितों के अनुसार सावन माह का प्रत्येक दिन भगवान शिव का होता है,लेकिन सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव प्रत्येक शिवालयों में स्वयं विराजमान रहकर भक्तों के संकट को दूर करते हैं। वहीं मंदिरों में विद्वान पंडितों के अनुसार सावन माह के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव को अलग-अलग भोग लगाने तथा पूजन सामग्री अर्पित करने से जल्द ही मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।

Previous Post

ओबरा. भुमेश्वर समाज की महिला सदस्यों ने मनाया सावन उत्सव

Next Post

सोनभद्र. जनहित की मांगों को लेकर सोनभद्र विकास मंच अध्यक्ष भूख हड़ताल पर

Next Post

सोनभद्र. जनहित की मांगों को लेकर सोनभद्र विकास मंच अध्यक्ष भूख हड़ताल पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.