मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..

स्थानीय भुमेश्वर समाज भवन में रविवार की शाम नव गठित महिला भूमिहार समाज ओबरा के तत्वावधान में सावन उत्सव एवं हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के पूजन के साथ किया गया।ततपश्चात महिला सदस्यों ने एक से बढ़कर एक तीज गीत भजन, नृत्य और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया।

वही महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन एवं हरियाली तीज की बधाई देते हुए सुख- समृद्धि और सदैव खुशहाल रहने की कामना किया।कार्यक्रम में समाज की बेटियों ने भी पूरे उत्साह से भाग लेते हुए सुंदर भजनो एवं गायन की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।सावन के पावन माह में आयोजित इस उत्सव ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी ने तृप्ति राय को शुभकामनाएं दिया। संचालन सीमा सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बलवंत राय एवं उनके पुत्र प्रेरक राय के अथक परिश्रम पर समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया।मौके पर महिला समाज की सदस्यों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिलाओं को एक दूसरे से जुड़ने तथा अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने का अवसर मिलता हैं।
इस अवसर पर तृप्ति राय, सीमा सिंह, पूनम राय, रीना शर्मा, प्रज्ञा राय, किरण राय,पूनम राय से. नौ,ममता राय, विभा राय, संजीता सिंह,सुनीता राय, बबीता राय एवं श्रद्धा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।