करमा (उमाकान्त मिश्रा)
करमा। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में करमा पुलिस द्वारा रविवार को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 128/2023 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित नामजद अभियुक्ततगण सोनू पुत्र रामनारायण निवासी ग्राम बसदेवा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष, महेश पुत्र शम्भू निवासी ग्राम करकी थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष, रामचन्दर पुत्र बच्चा निवासी ग्राम करकी थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 19 वर्ष, सन्तोष कुमार पुत्र शंकर निवासी ग्राम बसदेवा थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष, बब्लू पुत्र बबुन्दर निवासी ग्राम करकी थाना करमा जनपद सोनभद्र उम्र 20 वर्ष को ग्राम भगौती नहर के किनारे से दोपहर लगभग एक बजे गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये 07 बोरी धान की बरामदगी करते हुये मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।कर्मा थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत किये जाने हेतु न्यायालय रवाना किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी, हे0का0 संतोष राजभर, का0 सचिन सरोज, का0 हृदयलाल थाना शामिल है।