ओबरा (पीडी राय/सौरभ गोस्वामी)
ओबरा। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मीमांसा महिला मंडल द्वारा अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र चार में बुधवार की देर शाम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, समाजसेवी रमेश यादव, क्लब अध्यक्ष अवधेश यादव व मीमांसा महिला मंडल अध्यक्ष शिल्पा यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।डांडिया कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकारिणी के भव्य नृत्य से हुआ।इसके उपरांत सभी महिला सदस्यों ने शानदार डांडिया डांस प्रस्तुत किया।बच्चों ने भी मनमोहक ग्रुप डांस प्रस्तुत करके दर्शकों का मन मोह लिया।लगभग तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र अंत में पति-पत्नियों के युगल ग्रुप डांडिया डांस का रहा, जहां डांडिया नित्य कर रहे समस्त युगल जोड़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समां बांध दिया।कार्यक्रम का संचालन अमृता पांडेय व शिल्पा यादव ने किया।इस अवसर पर चंदा यादव, रश्मि मिश्रा, नेहा तिवारी, रत्ना ठाकुर, चंदा गुप्ता, अंकिता यादव, आकांक्षा यादव, कीर्ति सक्सेना, शिप्रा श्रीवास्तव सहित सभी सदस्य उपस्थित रही।