चोपन (मनोज चौबे)
चोपन। चोपन मंडल अंतर्गत शनिवार की साय श्याम लाज पर मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने बोला कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है।कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दूंगा।साथ ही शीर्ष नेतृत्व ने जो हमें जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन मै पुरी ईमानदारी से करूंगा।इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष आर एन पाठक, जिला कार्य समिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सोना बच्चा अग्रहरि, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, डाला मंडल अध्यक्ष दीपक दुबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, सत्य प्रकाश तिवारी, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, राजेश अग्रहरी, राजन जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मेश जैन, घनश्याम चौधरी,दिनेश गर्ग, विकास चौबे, मनोज सोलंकी,अशोक सिंघल, तेजवंत पांडेय, संतोष सिंह बबलू, सोनी रावत, कुशल सिंह, रामपृत गुर्जर सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।