बीजपुर (रामबली मिश्रा)
बीजपुर। शनिवार को शिवम संकल्प इंटर मिडियेट कॉलेज बखरिहवां (अन्जानी) सोनभद्र में हिन्दी पखवाड़ा (हिंदी दिवस) के उपलक्ष्य में तीन प्रतियोगिताएं क्रमशः वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई।तीनों प्रतियोगिताओं में चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।वाद विवाद प्रतियोगिता में 120 अंकों में सर्वोच्च 112 अंक पाकर कलाम सदन प्रथम स्थान, 104 अंक प्राप्त करके मालवीय एवं सुभाष सदन सामूहिक रूप द्वितीय स्थान एवं 77 अंक पाकर विवेकानंद सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर प्रतियोगिता में कलाम सदन सर्वोच्च 60 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान, विवेकानंद सदन 56 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान, सुभाष सदन 52 अंक पाकर तृतीय स्थान एवं मालवीय सदन 48 अंक पाकर चतुर्थ स्थान पर रहा।निबंध लेखन प्रतियोगिता में 56 अंक प्राप्त करके उषा रवानी 11 विज्ञान वर्ग की छात्रा कलाम सदन प्रथम स्थान, अनामिका उपाध्याय 9 A एवं प्रियंका दुबे 12 कला क्रमशः सुभाष एवं विवेकानंद सदन से 52 अंक पाकर द्वितीय स्थान तथा उजाला 8 A मालवीय सदन से 48 अंक पाकर तृतीय स्थान पर रही।तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका में प्रहलाद राम तिवारी, विनोद शुक्ल, सुरेंद्र दुबे रहे।कार्यक्रम में रविन्द्र कुमार , दिनेश, रामअवध, अशर्फी लाल, अनीश, नीरज शर्मा, उमेश दूबे, सुशीला पाण्डेय, साधना सिंह समेत समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।सभी प्रतियोगिताओं का संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य ने हिन्दी हमारी राजभाषा के उपयोगिता को बताया।कार्यक्रम का सफल संचालन सी.सी.ए को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव ने किया।