• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राष्ट्रगान के कथित अपमान पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Jitendra by Jitendra
August 24, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा उन्नाव जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के कथित अपमान के मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने रोष जताया।

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया और कोतवाली प्रभारी राबर्ट्सगंज के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड और शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने संयुक्त बयान में कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विधानसभा अध्यक्ष को राष्ट्रगान के दौरान मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना की वास्तविकता स्पष्ट करने के लिए मौके की सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के सम्मान, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे में राष्ट्रगान की मर्यादा से जुड़े किसी भी मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस ने जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडे, जिला महासचिव दयाशंकर पांडे, इनामुल अंसारी, पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे, मोहन बियार, शहर उपाध्यक्ष बेबी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, बाबूलाल पनिका, श्रीकांत मिश्रा, बृहतस भारती, सईद और अमरेश देव पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

अनपरा. 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर पुलिस में शिकायत, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Next Post

सोनभद्र. जटाओं में उगाया जौ-चना, अनोखे अंदाज में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Next Post

सोनभद्र. जटाओं में उगाया जौ-चना, अनोखे अंदाज में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.