• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पशु चिकित्सालय परिसर मे 30 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, टीन शेड क्षतिग्रस्त

Jitendra by Jitendra
September 2, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर के नगर पालिका परिषद के पास स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में मंगलवार की रात वर्षों पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ परिसर में वाहनों को खड़ा करने के लिए बनाए गए टीन शेड पर गिरा, जिससे शेड क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था। पेड़ परिसर के उत्तर दिशा में गिरा, जहां किसी के रहने की व्यवस्था नहीं है। यदि पेड़ परिसर के बाहर की ओर गिरता तो राहगीरों के लिए बड़ा खतरा हो सकता था।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक नीम का पेड़ गिर गया। उस समय परिसर में कोई मौजूद नहीं था। पेड़ टीन शेड पर गिरने से केवल शेड क्षतिग्रस्त हुआ और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पेड़ की जड़ें कमजोर होने की आशंका है, जिसके चलते यह हादसा हुआ होगा। पेड़ हटवाने के लिए नगर पालिका परिषद को सूचना दे दी गई है।

अस्पताल परिसर के बाहर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनकी जानकारी में पेड़ करीब 30 वर्ष से अधिक पुराना था। लगातार बारिश से मिट्टी नम होने और जड़ें कमजोर पड़ने के कारण मंगलवार रात हल्की हवा के दौरान पेड़ गिर गया।

Previous Post

सोनभद्र. ललई छठ पर महिलाओं ने रखा व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए मंदिरों में की पूजा

Next Post

सोनभद्र. 1365 गांवों में होना है डिजिटल क्रॉप सर्वे, 687 गांवों में कार्य शुरू, सर्वे का मानदेय ₹5 से बढ़ाकर ₹10 प्रति हेक्टेयर किया गया

Next Post

सोनभद्र. 1365 गांवों में होना है डिजिटल क्रॉप सर्वे, 687 गांवों में कार्य शुरू, सर्वे का मानदेय ₹5 से बढ़ाकर ₹10 प्रति हेक्टेयर किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.